फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   GT road, panipat, haryana, jam problem

एलीवेटिड हाईवे के नीचे नहीं बना सके सड़क, त्योहारी सीजन में जीटी रोड जाम

Sun, 16 Oct 2016 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sun, 16 Oct 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
GT road, panipat, haryana, jam problem
पानीपत - फोटो : पानीपत
पानीपत। नौ साल बाद भी प्रशासन एलीवेटिड हाईवे के नीचे सड़क नहीं बनवा सका है। आलम यह है कि एलीवेटिड हाईवे के नीचे की सड़क बेकार पड़ी है। त्यौहारी सीजन में शहर में वाहनों का आवागमन बढ़ गया है। ऐसे में प्रशासन योजनाबद्ध तरीके से यातायात व्यवस्थित करनें में पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है। प्रशासन जीटी रोड पर अवैध पार्किंग करने वाले वाहन चालकों पर मेहरबान नजर आ रहा है। सर्विस लाइन पर कार व बाइक चालकों का राज है। ऐसे में अवैध पार्किंग जाम का सबसे बड़ा कारण बना हुआ है।
विज्ञापन


प्रशासन ने नौ साल पहले एलीवेटिड हाइवे के नीचे सड़क बनाने का दावा किया था। नौ साल बाद भी प्रशासन अपने दावे पर खरा उतरने में पूरी तरह से कामयाब नहीं हो पाया है। एलीवेटिड हाइवे के नीचे सड़क न बनने के कारण प्रशासन शहर में जाम की समस्या को दूर करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुआ है। शहर में जगह-जगह लंबा जाम लगा रहता है। ट्रैफिक पुलिस रोड पर अवैध रूप से कार, बाइक व टैंपो खड़ा करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। त्योहारों के समय में बाजारों में आने वाले लोगों का आधा समय जाम में लग जाता है। साथ ही सड़कों पर जहां-तहां होने वाली पार्किंग की वजह से भी वाहन चालकों और राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। गोहाना रोड, जाटल रोड, संजय चौक सब्जी मंडी, बबैल नाका, लाल बत्ती चौक, रेलवे रोड व बस स्टैंड के पास लंबा जाम लगा रहता है। पुलिस कर्मचारियों और होमगार्ड के जवानों को भी जाम खुलवाने के लिए जमकर पसीना बहाना पड़ता है।
विज्ञापन


अतिक्रमण बन रहा जाम का बड़ा कारण
रेलवे रोड, संजय चौक, सनौली रोड व गोहाना रोड पर दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। सर्विस लाइन पर दुकानदार अपने सामान रख देते है। रेलवे रोड पर वाहनों के गुजरने के लिए मात्र छह-सात फुट चौड़ा ही रोड बचता है। सनौली रोड पर सब्जी मंडी के पास सड़क पर रेहड़ी संचालकों का कब्जा है। रेहड़ी संचालक रोड पर ही रेहड़ी खड़ी कर देते है। इसी कारण इन जगहों पर लंबा जाम लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ एंट्री में घुसते है भारी वाहन
शहर में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक भारी वाहनों के लिए नौ एंट्री घोषित है, लेकिन वाहन चालक ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों की अनदेखी का जमकर फायदा उठाते है। दिन में भारी वाहन भी सड़कों पर दिखाई देते है। भारी वाहनों के कारण भी जीटी रोड पर जाम लगा रहता है।

सड़कों पर लगती है दुकान
शहर की कई मार्केट ऐसी है,जहां सड़कों पर ही दुकान लगती है। अमर भवन चौक, कंबल बाजार, पटियाला शॉल मार्केट व इंसार बाजार में दुकानदार दुकानों का सामान निकाल कर सड़क पर ही रख देते है। इन मार्केटों में दुकानदार अपनी दुकानों के सामने रेहड़ी खड़ी कराने का भी किराया लेते है। इस प्रकार की अव्यवस्था के कारण शहर को जाम ने जकड़ा हुआ है।

कारों पर भी लागू हो ऑड इवन फार्मूला
शहर वासी मनोज गुप्ता, श्रवण कुमार , पकज गोस्वामी, राहुल सिन्हा, पकंज कुमार, जय सिंह व रामकुमार ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस प्रशासन ने ऑटो पर ऑड इवन फार्मूला लागू कर एक अच्छी पहल की थी। ऑटो पर यह फार्मूला पूर्ण रूप से लागू हुआ था। प्रशासन को यह फार्मूला कारों पर भी लागू करना चाहिए, ताकि जाम को नियंत्रित किया जा सके। जब तक कारों पर यह फार्मूला लागू नहीं होगा। तब तक शहर में जाम खत्म नहीं हो सकता।

वाहन चालकों को भी समझना होगा
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी वाहन चालकों की भी है। वाहन चालक भी जाम के कुछ हद तक जिम्मेदार है। लोग शहर में एक दुकान से दूसरी दुकान तक जाने के लिए भी कार का इस्तेमाल करते है। घर से दुकान तक जाने के लिए भी कार निकालते है। यहीं कारे बाजार में अतिक्रमण में फंस जाती है और पूरे बाजार जाम हो जाते है। लोगों को इन बातों को समझना होगा औ िशहर में कार का कम से इस्तेमाल करना होगा।



ट्रैफिक पुलिस प्रशासन व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पूरा प्रयास कर रहा है। सर्विस लाइल को खाली कराया गया है। जगह-जगह नो पार्किंग बोर्ड भी लगाए गए है। अवैध रूप से खड़े होने वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोगों को भी जागरूक होकर शहर में कम से कम कार का इस्तेमाल करना होगा। ट्रैफिक पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से प्रयास कर रहा है।
आत्माराम लांबा, डीएसपी ट्रैफिक पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed