फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Grocery store operator beat up medical store operator

किराना स्टोर संचालक ने मेडिकल स्टोर संचालक को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Grocery store operator beat up medical store operator
पानीपत। सेक्टर 29 इंडो फार्म के पास दुकान से बाहर कचरा डालने पर किराना व मेडिकल स्टोर वाले में झगड़ा हो गया। किराना स्टोर संचालक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मेडिकल स्टोर संचालक को पीट दिया। स्टोर संचालक का हाथ तोड़ दिया। चांदनी बाग थाना पुलिस ने मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। अब मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

गांव काकडोद, जींद निवासी सचिन पुत्र सुभाष ने बताया कि उसकी इंडो फार्म के पास आकाश मेडिकल स्टोर है। मंगलवार दोपहर को वह अपने स्टोर पर बैठा था। स्टोर पर उसका दोस्त समालखा निवासी सूरज पुत्र राजपाल आया था। वह दोनों यहां बात कर रहे थे। सूरज दुकान का कचरा बाहर डालने लगा तो पड़ोसी किराना दुकानदार रोबिन उनके साथ झगड़ा करने लगा। उसने कई युवकों को कॉल कर बुला लिया और उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ की हड्डी टूट गई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed