{"_id":"68893aad7e65fd30e602fb77","slug":"groceries-stolen-from-a-commission-agents-shop-thief-caught-on-cctv-panipat-news-c-244-1-pnp1012-141113-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आढ़ती की दुकान से गल्ला चोरी, सीसीटीवी में कैद चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आढ़ती की दुकान से गल्ला चोरी, सीसीटीवी में कैद चोर
विज्ञापन
समालखा। समालखा थाना क्षेत्र में नई अनाम मंडी में दुकान नंबर-125 में चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से गल्ला चोरी कर ले गया। गल्ले में करीब 42 हजार रुये की नकदी, चेकबुक व अन्य दस्तावेज थे। दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
आढ़ती सुनील कुमार ने बताया कि मंगलवार को दुकान पर मुनीम काम कर रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे मुनीम पडोस की दुकान पर चला गया। जब वह 20-25 मिनट बाद जब वह वापस लौटा तो दुकान से गल्ला गायब मिला। उसने तुरंत ही आढ़त और पुलिस को इसकी सूचना दी। सुनील कुमार ने बताया कि गल्ले मे 41,900 रुपये,एक चेकबुक व कई जरूरी दस्तावेज थे। सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।
फुटेज में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर चोर की पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज जाएगा। संवाद