फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Green belt will be built along the refinery pipeline

Panipat News: रिफाइनरी की पाइपलाइन के साथ बनाई जाएगी ग्रीन बेल्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Green belt will be built along the refinery pipeline
पानीपत। रिफाइनरी की पाइपलाइन के साथ ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी। नगर निगम इसके लिए आगे आया है। रिफाइनरी ने एनओसी मिलने के बाद इस पर पार्क के साथ पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। निगम इसका प्रस्ताव बनाया है और इसे बहुत जल्द ही सिरे चढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

पानीपत रिफाइनरी से दिल्ली पैरलल नहर के साथ पाइपलाइन होकर जाती है। इस पर कई जगह जंगली घास उगी है। ऐसे में यहां जंगली जंतुओं से खतरा बना रहता है। स्थानीय लोग इसके समाधान की कई बार मांग उठा चुके हैं।
विज्ञापन

वार्ड-21 के पार्षद संजीव दहिया ने बताया कि असंध रोड दोनों नहरों के बीच शनि मंदिर के सामने कॉलोनी विकसित हो चुकी है। इसी तरह जाटल रोड कश्यप कॉलोनी व बिंझौल तक कई कॉलोनी पाइप लाइन के साथ विकसित हो चुकी हैं। इन कॉलोनियों के बीच से पाइपलाइन होकर जा रही है। ऐसे में जंगली घास होने से लोगों को हर समय जंगली जानवरों का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम ने इस बार हरियाली के लिए बजट बनाया : नगर निगम ने इस बार हरियाली के लिए बजट सुरक्षित रखा है। करीब पांच करोड़ रुपये हरियाली पर खर्च करने की तैयारी है। इसमें पार्कों के साथ सरकारी जमीन पर पौधे लगाए जाने हैं। निगम इसके लिए लोगों का सहयोग लेगा। यहां पेड़ पौधे लगाकर उनका संरक्षण करेगा। इसके साथ वन विभाग से भी जरूरत पड़ने पर पेड़ लेगा। निगम रिफाइनरी की पाइपलाइन पर बारिश के सीजन में पेड़ पौधे लगाने और ग्रीन बेल्ट विकसित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed