{"_id":"691e352afc84f7344705d0d4","slug":"graph-3-applied-yet-construction-work-continues-notice-posted-on-20-panipat-news-c-244-1-pnp1001-147419-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ग्रैप-3 लागू फिर भी निर्माण कार्य जारी, 20 पर नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ग्रैप-3 लागू फिर भी निर्माण कार्य जारी, 20 पर नोटिस चस्पा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी इंफोर्समेंट) ने ग्रैप-3 में बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने जिले में करीब 20 स्थानों पर नोटिस चस्पा कर दिए और निर्माण कार्य को रुकवा दिया है।
डीटीपी ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पत्र लिखकर जुर्माना लगाने की सिफारिश की है। डीटीपी की सख्ती के बाद निर्माण करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इन सबके बीच एक्यूआई घटकर 100 रह गया है। पर्यावरण की यह स्थिति स्वास्थ्य के लिए संतोषजनक बताई है। दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 लागू किया गया है। डीटीपी इंफोर्समेंट ने निर्माण कार्य रोकने के लिए सात टीम गठित की हैं।
टीम जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की लगातार जांच कर रही थी। टीम ने 20 स्थानों का निरीक्षण किया। जहां लोगों को जागरूक किया और चेतावनी पत्र चस्पा किए। निरीक्षण के दौरान चिह्नित सभी स्थलों का विवरण कार्रवाई के लिए क्षेत्रीय अधिकारी हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
सीजन का अब तक का साफ वातावरण : जिले में बुधवार को एक्यूआई 100 दर्ज किया गया। यह इस सीजन में अब तक का सबसे कम एक्यूआई है।
वहीं मंगलवार को 146 और सोमवार को 132 एक्यूआई दर्ज किया गया था। इससे पहले 5 नवंबर को एक्यूआई 302 और सात को 309 पर पहुंच गया था। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ कुलदीप ने बताया कि डीटीपी की रिपोर्ट के आधार पर निर्माण मालिकों पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा भी निर्माण कर्ताओं पर कार्रवाई की जाएगी।