फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Graduation registration starts today, help desk set up in college

Panipat News: स्नातक के लिए आज से पंजीकरण शुरू, कॉलेज में हेल्प डेस्क बनाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Graduation registration starts today, help desk set up in college
पानीपत। स्नातक की कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए सोमवार को पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। शहर की तीन सरकारी सहायता प्राप्त और एक राजकीय कॉलेज समेत 12 कॉलेजों में करीब साढ़े 15 हजार सीटों पर स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले होंगे। कॉलेजों में इसके लिए तैयारी पूरी कर ली हैं। अधिकतर कॉलेजों में युवाओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। युवा यहां कोर्स और विषय से संबंधित जानकारी ले सकेंगे। इसके साथ कॉलेज में पंजीकरण के लिए भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा विभाग ने नए सत्र के दाखिलों के लिए शेड्यूल जारी किया है। इसके अंतर्गत कॉलेजों ने शनिवार तक कोर्स और सीट की जानकारी अपलोड की। अब 19 मई से पंजीकरण शुरू होगा। वहीं युवा भी कॉलेज में दाखिला लेने के लिए कोर्स और विषयों के फेर में फंसे हैं। रजनीश और दीपक ने बताया कि उनको बीकॉम करनी है। वे शहर के कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं। इसके लिए कॉलेज में विषयों के साथ सुविधाओं की जानकारी लेना जरूरी है। दीपिका और तृषा ने बताया कि उन्होंने बीएससी से 12वीं की परीक्षा पास की है। उनको अपने शहर के कॉलेज में पढ़ाई करनी है। इसके लिए पंजीकरण से अधिक अच्छा काॅलेज मिलना जरूरी है। मॉडल टाउन स्थित पीसीसी एकेडमी के निदेशक राजीव परुथी ने बताया कि युवाओं को सबसे पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। वे इसके बाद कॉलेज में जाकर कोर्स और विषय की जानकारी लें। इसके साथ संबंधित कॉलेज के परीक्षा परिणाम और खेल व सांस्कृतिक सुविधाओं के बारे में भी जानकारी लें।
विज्ञापन



एसडी पीजी कॉलेज

कॉलेज की कंप्यूटर लैब में हेल्प डेस्क बनाया गया है। इसमें वरिष्ठ शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है। शनिवार को भी करीब 65 युवा काउंसलिंग के लिए पहुंचे थे। उनके विषय और रुचि के बारे में जाना और स्नातक की पढ़ाई के बाद भविष्य के बारे विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन




डॉ. अनुपम अरोड़ा, प्राचार्य, ।


कोट्स



कॉलेज के पुस्तकालय में हेल्प डेस्क बनाया है। यह सुबह नौ से दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक खुला रहेगा। इसमें शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है। शनिवार को भी लगभग 60 युवाओं ने हेल्प डेस्क पर जानकारी ली है। युवाओं को कॉलेज में बेहतर सुविधा दी जा रही हैं।

डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य पीजी कॉलेज।

कोट्स
कॉलेज में हेल्प डेस्क बनाया गया है। यहां कोर्स और विषयों की जानकारी देने के साथ ऑनलाइन आवेदन भी कराया जाएगा। कॉलेज में विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के साथ खेल व सांस्कृतिक क्षेत्र में बेहतर सुविधा हैं।
डॉ. शशि प्रभा मलिक, प्राचार्या, आईबी पीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed