फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Graduation admission process completed, now waiting for directorate's approval

Panipat News: स्नातक में दाखिला प्रक्रिया पूरी, अब निदेशालय की मंजूरी का इंतजार

Wed, 31 Jul 2024 07:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 31 Jul 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
Graduation admission process completed, now waiting for directorate's approval
पानीपत। कॉलेजों में स्नातक की कक्षाओं में इस बार युवाओं ने आर्ट्स के साथ साइंस व कॉमर्स संकाय में दाखिला अधिक रहा। इन कोर्स में करीब 85 प्रतिशत सीटों पर दाखिला हो चुका है। इसके साथ प्रोफेशनल कोर्स बीबीए और बीसीए में भी युवाओं का रुझान अच्छा रहा है। अब स्नातक कक्षाओं में दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की मंजूरी का इंतजार है। जानकारों की माने तो निदेशालय से नए सत्र के दाखिलों को लेकर जल्द ही मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने इस बार तीन जून को दाखिला प्रक्रिया शुरू की थी। शुरुआत के दिनों में आवेदन कम रहे। ऐसे में निदेशालय ने ऑनलाइन आवेदन की दो बार तारीख बढ़ाई। इसके बाद प्रथम और द्वितीय मेधा सूची के बाद ऑपन काउंसिलिंग की गई। जिसमें कॉलेजों में सीधे जाकर आवेदन कर दाखिला लेने की छूट रही। 25 जुलाई तक सौ रुपये लेट फीस रही। इसके बाद हर रोज सौ रुपये लेट फीस के साथ दाखिला किया गया। उच्चतर निदेशालय के आदेशानुसार मंगलवार 30 जून इसकी अंतिम तिथि रही। अब निदेशालय के आदेशानुसार दाखिला प्रक्रिया बंद हो गई। आखिरी दिन दाखिलों को लेकर होड़ लगी रही। कॉलेजों में इसको लेकर सुबह से शाम तक भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

85 प्रतिशत में भी संकट के बादल
जिले के 14 कॉलेजों में 11140 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया चली थी। जानकारों की माने तो 85 प्रतिशत सीटों पर दाखिला हुआ है। इनमें से कुछ विद्यार्थी दिल्ली और चंडीगढ़ विश्वविद्यालय व इसके कॉलेजों में दाखिला की प्रतीक्षा सूची का इंतजार कर रहे हैं। प्रतीक्षा सूची में नाम आते ही वे दिल्ली व चंडीगढ़ जा सकते हैं। ऐसे में शहर के कॉलेजों में दाखिले की प्रतिशत 85 प्रतिशत से भी कम हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
कॉलेज में इस बार पिछले साल से अधिक दाखिला हुआ है। कई कोर्स में कुछ सीट बाकी हैं। निदेशालय की मंजूरी के बाद इन सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। इसको लेकर उच्चतर शिक्षा निदेशालय के पत्र का इंतजार है। कॉलेज के नए सत्र का शुभारंभ एक अगस्त को किया जाएगा।

डॉ. अनुमप अरोड़ा, प्राचार्य, एसडी पीजी कॉलेज।
वर्जन :

कॉलेज में नए सत्र का शुभारंभ कर दिया गया है। अधिकतर सीटों पर दाखिला हो चुका है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय से मंजूरी के बाद रिक्त सीटों पर दाखिला किया जाएगा।
डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed