{"_id":"587d17324f1c1b3403eff411","slug":"govt-janwirodhi-nitiyon-aganst-mapaka-pradarshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ माकपा का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ माकपा का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Tue, 17 Jan 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी जिला कमेटी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार के जनता विरोधी फैसलों के खिलाफ 9 से 16 जनवरी तक पोल खोल जन संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के समापन पर जिला स्तरीय रोष प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 16 सवाल किए गए। इनका जनता को जवाब देने की मांग की गई है।
रोष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए माकपा जिला सचिव कामरेड सुनील दत्त ने कहा कि सरकार ने जनता से अनेक वादे किए थे, लेकिन वह किसी पर खरी नहीं उतरी। किसानों और मजदूरों का कर्जा माफ नहीं किया जा रहा, युवा रोजगार के लिए भटक रहेे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बनने से पूर्व मोदी ने देश की जनता से वादा किया था कि विदेशों से काला धन वापस लाएंगे। बाबा रामदेव ने वायदा किया था कि मोदी को बनाओ, अगर विदेश से काला धन वापस नहीं आया तो मैं हिंदुस्तान छोड़ दूंगा। रामदेव बाबा से सेठ बन गए। प्रधानमंत्री ने आठ नवंबर को देश की जनता से कहा था कि 50 दिन का समय दें, टैक्स चोरी करने वालों से धन वसूल कर गरीब जनता को दे दिया जाएगा। आज 66 दिन बाद भी जनता पाई-पाई को मोहताज है।
रोष प्रदर्शन माकपा जिला कार्यालय गीता कॉलोनी, शिव वर्मा स्मारक भवन से सुबह 11 बजे शुरू हुआ। प्रदर्शनकारी झंडे-बनरों के साथ सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारे लगाते हुए जीटी रोड मार्ग से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। वे प्रदेश कार्यकारिणी की आर्य कॉलेज में चल रही बैठक के बाहर भी रुके और सरकार विरोधी नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व माकपा जिला सचिव सुनील दत्त, आनंद ज्वारा, ओमपाल, जयभगवान, कर्मबीर, धर्मसिंह फौजी, दयानंद पंवार, नवीन सपड़ा, रामकुमार यादव, एसए खान व कंवर सिंह मौजूद रहे।