फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Govind Hari, Gopal Hari, Bhaj le Prabhu Deendayal Hari...

Panipat News: गोविंद हरि, गोपाल हरि, भज ले प्रभु दीनदयाल हरि...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Govind Hari, Gopal Hari, Bhaj le Prabhu Deendayal Hari...
पानीपत। गोविंद हरि गोपाल हरि, भज ले प्रभु दीनदयाल हरि, जयराम हरि, जय श्याम हरि, जय जय प्रभु दीनदयाल हरि... भजन को इस्कॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास ने शुरू किया तो भक्त झूम उठे। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण के एक से बेहतर एक भजन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

शनिवार को इस्कॉन कुरुक्षेत्र व इस्कॉन प्रचार समिति पानीपत के संयुक्त तत्वावधान में ऐतिहासिक नगरी पानीपत में श्रीमद्भागवत कथा व भगवान श्री कृष्ण बलराम रथयात्रा महोत्सव में कथा के अंतिम दिन का। सुबह के सत्र में प्रभातफेरी निकाली गई। सेक्टर-25 के लोगों को श्रीमद्भगवत कथा सुनने के लिए, भगवान श्री कृष्ण बलराम रथयात्रा एवं श्री कृष्ण भक्ति के लिए प्रेरित किया। विकास तायल के यहां प्रभातफेरी का समापन हुआ।
विज्ञापन

साक्षी गोपाल दास ने शाम को मॉडल टाउन स्थित मुल्तान भवन में श्रीमद्भागवत कथा में कहा कि जब भगवान कृष्ण कुरुक्षेत्र आ गए थे तो राधा रानी व बृज की अन्य गोप-गोपियां पहुंची थीं। उनका भगवान श्री कृष्ण के विरह में रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। जब उन्हें श्रीकृष्ण का कुरुक्षेत्र में होने का पता चला तो उन्होंने भगवान जगन्नाथ (श्रीकृष्ण), भाई बलराम व बहन सुभद्रा को साथ रथ में बैठाकर रथ के घोड़ों को खोल दिया और स्वयं रथ को रस्सों से बांधकर खींचते हुए कुरुक्षेत्र से वृंदावन तक ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साक्षी गोपाल दास ने भक्तों से रविवार को पानीपत में निकाली जाने वाली भगवान श्रीकृष्ण-बलराम रथयात्रा को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि दोपहर में सेक्टर-11 स्थित देवेंद्र बेकरी के सामने से रथयात्रा शुरू होगी। यह डॉ. जीसी गुप्ता, एंजल प्राइम माल, आहूजा स्वीट्स, बतरा नर्सिंग होम, साईंबाबा चौक, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, नवांकोट गुरुद्वारा, मदर टेरेसा व शिव मंदिर से होते हुए सेक्टर-11 के सामुदायिक केंद्र पर शाम को विशाल भंडारे के साथ समाप्त होगी। रथयात्रा के दौरान रथ पर विराजित भगवान श्रीकृष्ण व बलराम के भोग के लिए छप्पन भोग की सेवा आकाश गर्ग, नीरज गोयल व प्रतीक गर्ग के सहयोग से लगाया जाएगा। इस मौके पर इस्कॉन प्रचार समिति के अध्यक्ष सुंदर लाल चुघ, उपाध्यक्ष अशोक गोयल, आशु गुप्ता, इंद्रजीत कथूरिया, अनिल गोयल, विशाल गोयल, गोपाल चोपड़ा, नरेश सिंगला, ठाकुर चोपड़ा, देवेंद्र महाजन, पंकज मेहंदीरत्ता, सुरेश काबरा, राजकुमार माटा, जयकुमार गोयल व भुवन चुघ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed