{"_id":"68bf4cc0901e88fd6302c4c3","slug":"governments-negligence-has-drowned-the-entire-haryana-randeep-surjewala-panipat-news-c-246-1-sknl1018-143488-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की लापरवाही ने पूरे हरियाणा को डुबोया : रणदीप सुरजेवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की लापरवाही ने पूरे हरियाणा को डुबोया : रणदीप सुरजेवाला
Tue, 09 Sep 2025 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 09 Sep 2025 03:41 AM IST
विज्ञापन
सुढैल में पानी में डूबी फसलों को देखते रणदीप सुरजेवाला। संवाद
यमुनानगर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला रणदीप सिंह सुरजेवाला सोमवार को यमुनानगर पहुंचे। यहां पर उन्होंने बारिश के पानी में डूबी फसलों का जायजा लिया। इसके बाद वे केंद्र और सूबे की नायब सैनी सरकार पर जमकर बरसे।
उन्होंने सुढैल गांव में पत्रकार से बातचीत करते हुए यहां तक कह दिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 हजार फीट से पंजाब और हिमाचल की स्थिति का जायजा लेंगे, इतनी ऊंचाई पर उन्हें क्या दिखाई देगा। पीएम जमीन पर क्यों नहीं आते।
सुरजेवाला ने पंजाब के सीएम भगवंत मान और सीएम नायब सिंह सैनी का बिना नाम लिए कटाक्ष करते हुए कहा कि एक की सरकार अस्पताल में तो दूसरी हेलीकॉप्टर पर सवार है। दोनों ही हंसी ठठा करने वालों के हाथ में पंजाब और हरियाणा की सरकार है, यहां तक दोनों ही एक-दूसरे को साला और जीजा भी बताते हैं। वहीं सीएम नायब सिंह सैनी की सरकार की लापरवाही ने पूरे हरियाणा को डूबो दिया है। ये मैन मेड डिजास्टर है, क्योंकि यदि ड्रेनों की समय पर सफाई होती और यमुना नदी, मारकंडा, राक्षी, सोम नदी, टांगरी के समय पर तटबंध बने होते तो इस प्रकार के हालात न बनते। इस दौरान सुरजेवाला ने गांव टापू कमालपुर में जाकर पीड़ित किसानों से बातचीत की।
विज्ञापन
दादूपुर-नलवी नहर को बंद नहीं किया जाता तो नहीं होते ऐसे हालात नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि दादूपुर-नलवी नहर को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व सीएम नायब सिंह सैनी द्वारा इस तरह बंद नहीं किया जाता ऐसे हालात नहीं होते। वहीं, अंबाला, पानीपत और बहादुरपुर का औद्योगिक क्षेत्र डूबा हुआ है। आलू की फसल खराब हो चुकी है। इसकी भरपाई नहीं हो सकती। विपक्ष का काम असलियत दिखाना है लेकिन नायब सैनी को ये दिखाई नहीं दे रहा। जिस दिन वे हेलीकॉप्टर से नीचे उतरेंगे उन्हें सबकुछ दिखाई देगा।
सुरजेवाला ने पंजाब और हरियाणा की सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हरियाणा की सरकार हेलीकॉप्टर पर सवार तो पंजाब की सरकार अस्पताल में करवा रही उपचार। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 15 लाख एकड़ जमीन डूब गई है। 21 जिले और पांच हजार गांव जलमग्न है। इसके अलावा 11 शहर और 72 कस्बों में पानी भरा हुआ है। इसी तरह पंजाब में भी नाजुक स्थिति बनी हुई है। इस मौके पर शहरी जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, ग्रामीण जिलाध्यक्ष नरपाल सिंह, विधायक अकरम खान, गुरबाज सिंह, निर्मल चौहान, निर्मल चौहान इत्यादि मौजूद रहे। संवाद