फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Government women's college and school up to 12th will be built in the city.

Panipat News: शहर में सरकारी महिला काॅलेज व 12वीं तक का स्कूल बनवाया जाएगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Government women's college and school up to 12th will be built in the city.
पानीपत। शहर में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात जल्द ही मिलेगी। यहां राजकीय महिला कॉलेज के साथ 12वीं कक्षा तक का एक स्कूल बनाया जाएगा। वहीं सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की दिशा में भी काम किया जाएगा। पुराने प्रोजेक्ट को भी इस बार पूरा कराया जाएगा। इनमें हाली पार्क का बड़ा प्रोजेक्ट है। इसके साथ निगम के 33 सूत्रीय एजेंडों पर भी विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने इसको लेकर मंगलवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर बैठक ली। उन्होंने कहा कि शहर की 1700 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इसके जल्द ही अच्छे परिणाम दिखाई देने शुरू होंगे। उन्होंने कहा कि शहर में वाहन तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। ऐसे में 10 सालों में चार लाख से ज्यादा वाहन सड़कों पर दिखाई देंगे। इसको लेकर अभी से कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शहर में महिला महाविद्यालय बनाया जाएगा। इसके साथ शहर में एक बड़े स्कूल के निर्माण को लेकर भी प्रस्ताव बना रहे हैं। इनकी जल्द ही डीपीआर बनाकर मंजूरी ली जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर में बिजली, परिवहन व विकास कार्यों में प्रगति नजर आनी चाहिए। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने विधायक को आश्वासन दिया कि बैठक में चर्चा किए एजेंडों पर अतिशीघ्र काम पूरा किया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। अगली समीक्षा बैठक से इस कार्यों पर प्रगति दिखाई देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने नगर निगम के 33 सूत्रीय एजेंडों पर चर्चा की। इनमें हाली पार्क के अलावा हाली झील को लेकर प्रगति जानी। अधिकारियों को इस पर तीव्रता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालयों का संचालन, नई स्ट्रीट लाइट, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, असंध रोड फ्लाईओवर पर लाइटों की व्यवस्था, जाटल रोड फ्लाईओवर, गोहाना रोड फ्लाईओवर व गंगापुरी रोड पर लाइटों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।


बॉक्स

शहर में नॉन वेज की बिक्री नहीं होगी
विधायक ने अति आधुनिक अग्निशमन केंद्र, सभागार, इंडोर स्टेडियम, मासाखोर बाजार का समापन, नगर क्षेत्र में नॉनवेज की बिक्री पर रोक, रेहड़ी मार्केट, बिंझौल में डेयरी सेक्टर का निर्माण तथा बरसत रोड पर नए सेक्टर का निर्माण पूरा कराने को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने बूचडख़ाना, सामुदायिक हाल का निर्माण पूरा करने, कंडम भवनों को हटाने, ट्यूबवेल ऑपरेटरों से कमरे खाली कराने, ड्रेन-नंबर एक व सभी बाजारों में अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। सनौली रोड पर स्कूल, मार्केट व रात्रि आश्रय बारे में भी जानकारी ली। विधायक ने खासतौर पर पीडब्ल्यूडी व एचएसआरडीसी को समन्वय स्थापित कर मुख्यमंत्री की घोषणाओं को सिरे चढ़ाने के निर्देश दिए। विधायक ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं में आरओबी गोहाना रोड फोर लेन व आरओबी पुराना औद्योगिक क्षेत्र, असंध रोड नाका पर फ्लाईओवर, ऊंचे बस स्टॉप व संजय चौक से बबैल नाका तक बिजली के खंभों की शिफ्टिंग की प्रगति भी अधिकारियों से जानी। विधायक ने एचएसवीपी के अधिकारियों से ऑटोमोबाइल बाजार के लिए योजना के बारे में जाना। शहरी क्षेत्र में चार बस स्टॉप बनाने और लड़कियों के लिए अलग से दो बसे चलाने को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। ्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed