फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Government vehicles will have a different identity with GV series

Panipat News: जीवी सीरीज संग होगी सरकारी गाड़ियों की अलग पहचान

Wed, 10 May 2023 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 10 May 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Government vehicles will have a different identity with GV series

विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा सरकार की ओर से सभी सरकारी वाहनों को यूनिक नंबर जारी किए जा रहे हैं। जिनमें पंजीकरण नंबर के बीच में ही ‘जीवी’ यानी गवर्नमेंट व्हीकल लिखा हुआ होगा। इस नंबर से सरकारी गाड़ियों को अलग पहचान मिल सकेगी। उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों को अपनी गाड़ियों की नंबर प्लेट जीवी सीरिज में बदलवाने के आदेश जारी किए हैं।
डीसी वीरेंद्र दहिया ने कहा कि सभी सरकारी वाहनों की नंबर प्लेट नए सिरे से जारी करने का सिलसिला शुरू हो गया है। उन्होंने जिले के सभी सरकारी विभागाध्यक्षों से आह्वान किया कि जिन विभागों ने अपनी सरकारी गाड़ी का नंबर ‘जीवी’ सीरीज में नहीं बदलवाया है। वे अपने नंबर को शीघ्र ‘जीवी’ सीरीज में बदलवा लें ताकि उन्हें भविष्य में किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि सभी विभागाध्यक्ष अपने-अपने विभागों के सरकारी वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबरों को जीवी सीरीज में बदलवाने के लिए इन वाहनों के मूल दस्तावेज संबंधित एसडीएम कार्यालय अथवा आरटीओ कार्यालय में प्रस्तुत करें। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार सभी सरकारी वाहनों के रजिस्ट्रेशन अब जीवी सीरीज में बदले जा रहे हैं। इसके लिए विभागों को वाहनों के बीमा संबंधी दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे। इसके बाद अथॉरिटी की ओर से नई सीरीज जीवी के नंबर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed