फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Government team reached Haryana with holy water from Golden Temple

स्वर्ण मंदिर से पवित्र जल लेकर हरियाणा पहुंचा सरकार का दल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Government team reached Haryana with holy water from Golden Temple
पानीपत। अमृतसर के से स्वर्ण मंदिर का पवित्र जल लेने पहुंचे खेल मंत्री संदीप सिंह, सांसद संजय भाटि - फोटो : Panipat
पानीपत। ‘हिंद की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर का पवित्र जल हरियाणा लाया गया है। इसके लिए खेल मंत्री संदीप सिंह के नेतृत्व में अमृतसर पहुंचे दल ने पहले स्वर्ण मंदिर में शीश नवाया और फिर शहर में आयोजित प्रकाश पर्व के कार्यक्रम का निमंत्रण श्री दरबार साहिब में दिया। इस दौरान करनाल के सांसद संजय भाटिया और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल भी साथ रहे।
विज्ञापन

खेल मंत्री श्री संदीप सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल को सेक्टर-13-17 में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व को भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इसके लिए अमृतसर के स्वर्ण मंदिर का पवित्र जल लेने हरियाणा सरकार का दल पहुंचा है। यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें इस पवित्र जल को लेकर जाने का मौका मिल रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी इस कार्यक्रम का न्योता भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सांसद संजय भाटिया ने कहा कि वे सरकार की तरफ से पूरे पंजाब की संगत को इस पावन पर्व का निमंत्रण देने के लिए श्री दरबार साहिब गए। प्रकाश पर्व पर पहुंचने वाली संगत को दरबार साहिब से लेकर जाया जाने वाला पवित्र जल भी दिया जाएगा। यहां गुरुओं के इतिहास से जुड़ी एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। हरियाणा से गया यह दल गुरु तेग बहादुर के जन्म स्थल गुरु के महल गुरुद्वारे में भी पहुंचा। यहां पर सभी ने गुरुद्वारे में शीश नवाया और प्रदेश की समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंचेंगे विश्वविख्यात रागी और ढाडी
400वें प्रकाश पर्व पर विश्वविख्यात रागी और ढाडी भी पहुंचेंगे। पंथ के सिरमौर रागी भाई चमनजीत सिंह लाल, भाई बलविंदर सिंह रंगीला, भाई दविंद्र सिंह सोढ़ी, भाई गगनदीप सिंह श्रीगंगानगर वाले शिकरत करेंगे। वहीं ढाडी भाई निर्मल सिंह नूर भी पहुंचकर अमृतमयी कीर्तन, गुरुमत प्रवचन और गुरु इतिहास से संगत को निहाल करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए 60 एकड़ से अधिक जगह में मंच और श्रद्धालुओं के लिए बैठने की जगह तैयार की गई है। इस कार्यक्रम के दौरान गुरु का अटूट लंगर चलेगा। लंगर की सेवा संत-महापुरुष एवं क्षेत्रीय संगत करेगी। तैयारी लगभग पूरी कर ली गई हैं। संत समाज और अन्य संस्थाएं लगातार कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed