फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Government school of village Kabri became the first digital school

गांव काबड़ी का राजकीय विद्यालय बना पहला डिजिटल स्कूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
Government school of village Kabri became the first digital school
पानीपत। काबड़ी गांव में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक विद्यालय को किया गया में अब बच्चों का पढ़? - फोटो : Panipat
गांव काबड़ी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जिले का पहला डिजिटल स्कूल बन गया है। यहां 2000 पुस्तकों के बैंक के साथ डिजिटल पुस्तकालय बनाया गया है। हाईटेक कांफ्रेंस हॉल के साथ ही यहां हर कक्षा में डिजिटल बोर्ड पर विद्यार्थियों को शिक्षा दी जा रही है। स्कूल के प्रधानाचार्य रणबीर जागलान ने बताया कि स्कूल में 2700 विद्यार्थी पढ़ते हैं। हर कक्षा में 4 से 5 सेक्शन हैं। यहां 97 लोगों का स्टाफ है। स्कूल में 24 घंटे बिजली की व्यवस्था है, जिसके लिए 2 सौर ऊर्जा यंत्र लगाए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल परिसर 16 सीसीटीवी कैमरों की जद में है। स्कूल में केंद्रीय घोषणा प्रणाली लगाया गया है।
विज्ञापन

यह हैं स्कूल की उपलब्धियां
2019-20 में स्कूल के विद्यार्थी युवा संसद कार्यक्रम में मंडल स्तर पर द्वितीय रहे
2020 में स्कूल के विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग एवं प्रदेश सरकार ने सौंदर्य पुरस्कार से नवाजा
शिक्षा विभाग की मासिक पत्रिका शिक्षा सारथी में भी स्कूल ने कई बार नाम दर्ज कराया
2021 के नए सत्र के दौरान विद्यार्थियों की संख्या में 30 प्रतिशत बढ़ी
स्कूल परिवार में 5 कमरों का एक रेल रूपी शैक्षणिक क्षेत्र है
कूड़ा निस्तारण केंद्र में बनाते हैं खाद, बनाई हर्बल वाटिका
स्कूल परिसर में अलग से कूड़ा निस्तारण केंद्र स्थापित किया गया है। जहां खाद तैयार करके परिसर में लगे पेड़-पौधों में डाली जाती है। स्कूल परिसर में 500 गज के क्षेत्र में वाहन पार्किंग व्यवस्था और हर्बल वाटिका के नाम से एक गार्डन है। जिसमें कई प्रकार की जड़ी-बूटियों के पौधे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

खेलों में भी किया कमाल
शारीरिक शिक्षा विषय के अध्यापक नरेश रावल ने बताया कि विद्यार्थियों के बेहतर शारीरिक विकास के लिए योग फिट इंडिया के तहत फिटनेस कार्यक्रम चलाया जाता है। योग और कोविड महामारी के प्रति भी विद्यार्थियों को जागरूक किया जाता है। शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ स्कूल के विद्यार्थियों ने ताइक्वांडो खेल में प्रदेशभर में प्रथम स्थान और कुश्ती, बॉक्सिंग इत्यादि खेलों में विद्यार्थियों ने जिला में कई बार प्रथम स्थान पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed