{"_id":"58137d5f4f1c1b980dbc18a9","slug":"goverment-farmer-paddy-dummy","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने पराली फूंककर प्रशासन व सरकार के प्रति जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने पराली फूंककर प्रशासन व सरकार के प्रति जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Fri, 28 Oct 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन ने सरकार द्वारा खेतों में पराली फूंकने पर किसानों पर लगाए जा रहे जुर्माने के विरोध में स्काइलार्क के सामने पराली फूंककर रोष व्यक्त किया। यूनियन ने मांग की है कि सरकार इस कानून पर जल्द से जल्द रोक लगाए।
इससे पहले भारतीय किसान यूनियन ने किसान भवन में मीटिंग की। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान जयकरण कादियान ने की। संचालन उपप्रधान बिंटू मलिक ने किया। उन्होंने आरोप लगाए कि सरकार किसान विरोधी नीतियां अपना रही है। शहर में फैक्ट्री से वातावरण प्रदूषित हो रहा है, लेकिन इस तरफ सरकार व प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। यूनियन व किसानों ने सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी की।