फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Goods of those who encroach on footpath will be confiscated

Panipat News: फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों का सामान होगा जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Goods of those who encroach on footpath will be confiscated
समालखा। नगरपालिका अध्यक्ष अशोक कुच्छल ने वीरवार को दुकानदार व रेहडी वालों सहित शहर के अन्य गणमान्य व्यक्तियों, संस्था और सभा के प्रधानों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

जिसमें सड़क किनारे अतिक्रमण और रेहड़ी लगाने वाले को साफ-सफाई रखने और रेलवे रोड पर बने फुटपाथ पर रखे अवैध सामान को हटाने पर खुलकर चर्चा की। चेयरमैन अशोक कुच्छल और सचिव मनीष रेढू शहर में रेहडी लगाने वालों को साफ-सफाई रखने एवं रेलवे रोड पर बने फुटपाथ पर रखे अवैध सामान को हटाने की सख्त हिदायत दी गई।
विज्ञापन

अशोक कुच्छल ने कहा कि शहर में अतिक्रमण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर को साफ और स्वच्छ रखने के लिए जो भी करना पड़ेगा, वह करेंगे। उच्च अधिकारियों के द्वारा भी शहर में अतिक्रमण और सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों और रेहड़ी वालों से बैठक कर अतिक्रमण व साफ सफाई को लेकर आवश्यक बात कही। उन्होंने कहा कि रेहड़ी के साथ एक कूड़ादान रखा जाएं। नगरपालिका द्वारा चलाए गए वाहनों में ही अपना कूड़ा डालें। किसी तरह की लापरवाही बरतने पर रेहड़ी चालक का सामान जब्त कर लिया जाएगा।

जिसके लिए रेहड़ी चालक स्वयं जिम्मेदार होगा। कोई भी दुकानदार किसी भी रेहड़ी चालक को स्थायी तौर अपनी दुकान के सामने रेहड़ी नहीं लगाने देंगे। रेलवे रोड पर किसी भी दुकानदार या अन्य व्यक्ति के द्वारा गायों के लिए चारा नहीं डाला जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed