फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Good governance collaborative team proving to be an important link between public and administration

जनता और प्रशासन के बीच की अहम कड़ी साबित हो रही सुशासन सहयोगी टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Good governance collaborative team proving to be an important link between public and administration
सुशासन कार्यप्रणाली के तहत प्रदेश सरकार की ओर से नए सुशासन सहयोगियों की एक टीम का गठन किया गया है। इस टीम के साथ उपायुक्त सुशील सारवान ने सोमवार को बैठक भी की। उन्होंने टीम से कहा कि जनता और प्रशासन के बीच की सुशासन सहयोगी अहम कड़ी होती है। प्रदेश सरकार की योजना के तहत हर जिले में एक सुशासन सहयोगी जिला प्रशासन और आम जनता के बीच के तालमेल को देखता और परखता है।
विज्ञापन

जिला में हो रहीं गतिविधियों को भी प्रदेश सरकार तक पहुंचाने का कार्य करता है। प्रदेश सरकार की ई- सुशासन योजनाओं को सफल बनाने में सुशासन सहयोगियों ने अपना अहम रोल निभाया है। सरकार की किसी भी योजना को कार्य रूप देने में सुशासन सहयोगी का बड़ा रोल होता है। प्रदेश सरकार की आमजन खुशहाल और समृद्ध बन सके, इसी योजना के तहत सुशासन सहयोगियों को चयनित करके जिला के मुख्य केंद्र पर बैठाया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने सुशासन सहयोगियों से कहा कि सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक ले जाने में सहयोग करने के लिए तकनीक का प्रयोग करते हुए नवीन रणनीति तैयार करनी होगी। प्रदेश सरकार की यह योजना मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी के रूप में पिछले 6 वर्ष पहले आरंभ की गई, जिसके आमजन में बहुत ही सार्थक परिणाम सामने आए। इस कार्यक्रम से एक ओर जहां सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को मजबूती मिलती है, वहीं दूसरी ओर सुशासन सहयोगियों को सरकारी कामकाज का एक अनूठा अनुभव भी मिलता है। उन्होंने सरकार की प्रमुख योजनाओं की प्रगति के बारे में भी सभी सुशासन सहयोगियों को विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर जिला राजस्व अधिकारी कैप्टन विनोद शर्मा, तहसीलदार डॉ. कुलदीप सिंह, सुशासन सहयोगी विभुर, अविनाश, राजु राम, शिवांगी, तवलीन, साकेत, जयेश और वैभव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed