फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   golpher, panipat, world champion, shubham

गोल्फर शुभम अमेरिका में पेश करेगा भारत की चुनौती

Tue, 10 Jun 2014 11:20 PM IST
पानीपत/हरेंद्र रापरिया
पानीपत/हरेंद्र रापरिया Updated Tue, 10 Jun 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
golpher, panipat, world champion, shubham
अमेरिका में होने जा रही विश्व जूनियर मास्टर चैंपियनशिप के अंडर-11 में इसराना का शुभम जागलान भारत की ओर से चुनौती पेश करेगा। शुभम अंडर-9 का मौजूदा वर्ल्ड जूनियर मास्टर चैंपियन है और दुनिया में नंबर वन रैंकिंग है।
विज्ञापन


चैंपियनशिप में करीब 160 देशाें के गोल्फर अपने जौहर दिखाएंगे। शुभम खिताबी जीत के लिए आजकल दिल्ली के गोल्फ कोर्स में रोजाना पांच से छह घंटे तक कड़ी मेहनत कर रहा है। उसकी शानदार फार्म को देखते हुए अंडर-11 में खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन


गोल्फ की केलवे वर्ल्ड चैैंपियनशिप अमेरिका के सेंट इंडियागो में 15 से 18 जुलाई तक होगी। उसके बाद लास वेगास में 20 से 24 जुलाई और नार्थ केरोलिना में 31 जुलाई से दो अगस्त तक वर्ल्ड जूनियर मास्टर चैंपियनशिप खेली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-9 में नंबर वन रैंकिंग प्राप्त शुभम जागलान इस बार अंडर-11 में अपनी चुनौती पेश करेगा। वह आजकल दिल्ली के गोल्फ कोर्स में चीफ कोच नौनिता कुरैशी और पिता जगपाल जागलान के मार्गदर्शन में कड़ा अभ्यास कर रहा है।

दिल्ली गोल्फ कोर्स अपनी ओर से उसे सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। शुभम का सारा खर्च गोल्फ फाउंडेशन उठा रहा है।

फाउंडेशन के सीईओ अमित लूथरा का सपना है कि शुभम एक दिन सीनियर वर्ग में वर्ल्ड चैंपियन बनकर विकसित देशाें के खेल गोल्फ का खिताब भारत की झोली में डाले। शुभम के खेल को देखते उन्हें पूरा विश्वास है कि एक दिन उनका सपना जरूर पूरा होगा।

आत्मविश्वास से लबरेज है शुभम
शुभम अपने शानदार खेल की बदौलत इस साल कई अवार्ड जीत चुका है। करीब दो माह पहले उसे बेस्ट एशियन जूनियर अवार्ड से नवाजा गया था। यह अवार्ड आईओसी के गोल्फ शो के दौरान दिया जाता है।

उसे तीन मई-2014 को गोल्फ फाउंडेशन की ओर से आयोजित दिल्ली में बेस्ट जूनियर प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया था। यह अवार्ड उसे फिल्म स्टार अनिल कपूर के हाथाें मिला।

अपनी कैटेगरी में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन, एशियन चैंपियन व इंडिया चैंपियन होने के कारण उसे कुछ समय पहले फर्स्ट ऑर्डर ऑफ मेरिट का अवार्ड भी दिया गया था। इसके अलावा भी उसे इस साल में कई नेशनल और इंटरनेशनल अवार्ड अपने नाम किए। नामचीन अवार्ड जीतने के बाद से शुभम आत्मविश्वास से लबरेज है।

11 जुलाई को अमेरिका के लिए होंगे रवाना
जगपाल जागलान ने बताया कि शुभम आजकल कड़ा अभ्यास कर रहा है। वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चीफ कोच नौनिता कुरैशी अभ्यास करा रही हैं। शुभम का सारा खर्च गोल्फ फाउंडेशन उठा रहा है। फाउंडेशन के सीईओ अमित लूथरा हरसंभव सहायता दे रहे हैं। शुभम की शानदार फार्म से पूरी उम्मीद है कि वह अंडर-11 का खिताब जीत कर ही लौटेगा। 11 जुलाई को हम अमेरिका के लिए रवाना होंगे।


खलिहान से वर्ल्ड चैंपियन तक सफर
शुभम ने गोल्फ की शुरुआत साढे़ चार साल की उम्र में अपने गांव इसराना में एक एनआरआई कपूर सिंह की ओर से खोली गोल्फ एकेडमी से की थी। जल्द ही उसने इस खेल की बारीकियाें को सीखना शुरू कर दिया। इसी बीच कपूर सिंह को विदेश लौटना पड़ गया। इससे पहले उन्होंने जगपाल जागलान को बताया कि शुभम में एक सफल खिलाड़ी बनने की खूबियां हैं। शुभम को इस खेल से अलग मत होने देना। एकेडमी बंद होने के बाद भी उसके पिता ने भारी खर्च कर शुभम का अभ्यास जारी रखा और आज वह दुनिया में अपने खेल का डंका बजा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed