फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Golden boy Neeraj Chopra: Sisters cheered after winning gold medal, said- brother gave unique gift of Rakhi

Golden boy Neeraj Chopra: स्वर्ण पदक जीतने पर चहकीं बहनें, कहा- भाई ने दिया राखी का नायाब उपहार

Tue, 29 Aug 2023 09:34 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 29 Aug 2023 09:34 AM IST
सार

गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा के चाचा भीम चोपड़ा ने बताया कि नीरज की दो बहनें हैं। बड़ी बहन सरिता की शादी हो चुकी है, जबकि संगीता अभी अविवाहित हैं। दोनों ही बेटियां नीरज की जीत से बहुत अधिक खुश हैं। पूरा परिवार अब तक नीरज की जीत की खुशी मना रहा है।

विज्ञापन
Golden boy Neeraj Chopra: Sisters cheered after winning gold medal, said- brother gave unique gift of Rakhi
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रक्षाबंधन पर्व से पहले खंदरा के लाल नीरज चोपड़ा ने अपनी बहन सरिता और संगीता को ऐसा उपहार दिया है, जो शायद ही किसी भाई ने अपनी बहन को दिया हो। नीरज ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनिशप में स्वर्ण पदक जीता तो बहनें खुशी से झूम उठीं। रक्षाबंधन पर्व से पहले भाई की जीत को जीवन के स्वर्णिम पलों में से एक माना। परिवार के साथ बहनों ने खुशी मनाई। हालांकि स्वर्ण पदक जीतने के बाद अब तक उनकी नीरज से बात नहीं हो पाई है। वह विदेश में हैं। रक्षाबंधन पर्व पर दोनों बहनें वीडियो कॉलिंग के माध्यम से नीरज से बातचीत करेंगी।

विज्ञापन


नीरज की जीत की खुशी मना रहा परिवार
चाचा भीम चोपड़ा ने बताया कि नीरज की दो बहनें हैं। बड़ी बहन सरिता की शादी हो चुकी है, जबकि संगीता अभी अविवाहित हैं। दोनों ही बेटियां नीरज की जीत से बहुत अधिक खुश हैं। पूरा परिवार अब तक नीरज की जीत की खुशी मना रहा है। प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करने के बाद नीरज ने एक बार फिर अगली प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पूरी उम्मीद है कि वह अगली प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह बेहतरीन प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतेंगे। खेल प्रेमियों का मानना है कि नीरज ने सिर्फ संगीता और सरिता ही नहीं बल्कि देश की सभी बहनों और बेटियाें को रक्षाबंधन पर्व से पहले स्वर्ण पदक जीतकर सुनहरा उपहार दिया है। उनकी इस जीत ने हर बहन का गौरव बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed