{"_id":"6287f6c86ec1fe7acb7fd005","slug":"gold-jewelery-stolen-from-home-maid-suspects-panipat-news-knl1087759178","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से सोने के जेवरात चोरी, नौकरानी पर जताया शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से सोने के जेवरात चोरी, नौकरानी पर जताया शक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत में नौकर ही मालिकों के लॉकर को खाली कर रहे है। पानीपत में नौकर द्वारा की गई चोरी का एक सप्ताह में तीसरा मामला सामने आया है। मालिक के पास उपरोक्त नौकरों का कोई रिकॉर्ड तक नहीं है, ऐसे में बिना जांच पड़ताल के घर में नौकर रखना मालिकों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। सेक्टर 11 में एक मकान से नौकरानी लाखों के जेवरात चोरी कर फरार हो गई। उपरोक्त मामले में मालकिन ने नौकरानी के खिलाफ शक जाहिर करते हुए चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत दी है।
सेक्टर 11 निवासी सपना मित्तल ने बताया कि 17 अप्रैल को उसके मकान में चोरी हो गई। मकान से चेन, दो अंगूठी, कानों के सोने के आभूषण चोरी मिले। सपना ने बताया कि उन्हें उपरोक्त चोरी के पीछे अपनी नौकरानी सुरेखा पर शक है। सपना ने उपरोक्त मामले में चांदनी बाग थाना पुलिस को शिकायत दी है, जिस शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुुरू कर दी है।
दीवान नगर निवासी साहिल कुमार ने बताया कि उनके घर सीमा व उसकी बेटी मधु काम करने के लिए आती थी। 12 मई को वह नौकरी पर चला गया था। उसने ऑफिस जाकर देखा तो गले में चेन नहीं मिली। याद आया कि उसने चेन नहाने के समय बेड पर रख दी थी। उसने मां को कॉल की और बेड पर चेन चेक करने के लिए कहा, लेकिन चेन नहीं मिली। साहिल का कहना है कि जिस समय चेन बेड पर रखी थी, उनके घर पर कोई नहीं आया था, सिर्फ नौकरानी थी। आरोप है कि उन्हीं ने चेन चोरी की है। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
सेक्टर छह निवासी हसन मलिक ने बताया कि उसने सर्राफा बाजार में सेवा राम वाली गली में सोने की कारीगिरी की दुकान कर रखी है। उसके पास 25 दिनों पहले पश्चिम बंगाल के कोतुलपुर निवासी उस्मान मलिक काम मांगने आया था। उसने विश्वास कर काम पर रख लिया। 13 मई को शाम साढ़े तीन बजे उस्मान उसकी एक्टिवा लेकर अपने किसी काम से गया था, लेकिन वह आज तक नहीं लौटा। उन्होंने हर जगह उसकी तलाश की, लेकिन नौकर का कोई सुराग नहीं लगा। शहर थाना पुलिस ने उपरोक्त मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।