{"_id":"683cc29fd5e48341040c61b5","slug":"gold-diamonds-and-120-dollars-stolen-from-dadar-express-panipat-news-c-244-1-pnp1012-137963-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दादर एक्सप्रेस से सोने-हीरे समेत 120 डॉलर हुए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दादर एक्सप्रेस से सोने-हीरे समेत 120 डॉलर हुए चोरी
विज्ञापन
पाानीपत। दादर एक्सप्रेस में झांसी से कुरुक्षेत्र के लिए सफर कर रही एक महिला का पर्स ट्रेन से चोरी कर लिया गया। पर्स में सिंगापुर के दस्तावेज के साथ आई-फोन, डायमंड, सोने चांदी के आभूषण, 15 हजार रुपये और सिंगापुर के डॉलर थे। जीआरपी थाना ने केस दर्ज कर लिया है।
झांसी की संगीता गुप्ता ने जीआरपी को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उसके बच्चे कुरुक्षेत्र पढ़ते हैं। वह ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए उनको लेने दादर एक्सप्रेस ट्रेन से जा रही थी। वह 30 मई को झांसी से कुरुक्षेत्र के लिए अपनी दोस्तों संग सफर कर रही थी।
उसकी सीट कोच नंबर ए-1 सीट नंबर 46 थी। वह सफर के दौरान सो गई थीं। ट्रेन समालखा रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो उसकी नींद खुल गई। उसने अपने सामान की जांच की। सामान में उसका पर्स गायब मिला। पर्स में आईफोन, तीन भारतीय पासपोर्ट, तीन सिंगापुर डिपेंडेंट पास, तीन भारतीय आधार कार्ड थे।
विज्ञापन
इसके अलावा 28 ग्राम सोने की दो चूड़ियां, दो जोड़ी झुमके, सोने की तीन अंगूठियां, डायमंड की एक जोड़ी इयररिंग, डायमंड की एक अंगूठी, चांदी के आभूषणों के अलावा 15 हजार रुपये नकद व 120 सिंगापुर डॉलर थे। उसने कुरुक्षेत्र पहुंचकर जीआरपी को इसकी शिकायत दी। कुरुक्षेत्र जीआरपी ने जीरो एफआईआर की और पानीपत जीआरपी का मामला होने के चलते भेज दिया। जीआरपी थाना पानीपत ने तुरंत ही इस मामले में केस दर्ज कर लिया।
जीआरपी थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि ट्रेन में महिला का पर्स चोरी होने की शिकायत मिली है। इसमें केस दर्ज कर लिया है। महिला का पर्स तलाश करने के लिए टीम लगाई गई हैं।