फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gold and silver jewellery stolen from house

Panipat News: मकान से सोने, चांदी के जेवरात चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver jewellery stolen from house
पानीपत। वधावा राम कॉलोनी स्थित एक चाय वाले के मकान से चोर सोने, चांदी के जेवरात व अन्य सामान चोरी कर ले गए। दुकानदार और उनकी पत्नी दोनों दुकान पर थे। तहसील कैंप थाना ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

संजय ने तहसील कैंप थाना को दी शिकायत में बताया कि वह वधावा राम कॉलोनी में राधा फैक्टरी के पास रहता है। उसकी सेक्टर-13/17 में कम्युनिटी सेंटर के पास शंकर टी स्टाॅल के नाम से चाय की दुकान है। वह एक मार्च को अपनी चाय की दुकान पर था। उसकी पत्नी पार्वती रात करीब नौ बजे तबीयत खराब होने पर मकान का ताला लगा उसके पास दुकान पर आ गई। वह अगले दिन सुबह करीब सात बजे मकान पर आए तो गेट का ताला टूटा मिला। अंदर कमरों में भी अलमारी व संदूक का ताला टूटा व सामान बिखरा हुआ था। चोर तीन तोला चांदी की दो जोड़ी पाजेब, एक चांदी की गले की चेन, दो ग्राम सोने की अंगूठी, दो ग्राम सोने की कानों की बाली, कपड़े व अन्य सामान चोरी कर ले गए। तहसील कैंप थाना पुलिस सूचना मिलने पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना किया और आसपास लगे मकानों के सीसीटीवी कैमरों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed