फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Goa Sampark Kranti Express arrived with a delay of ten and a half hours, passengers kept waiting

Panipat News: गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस साढ़े दस घंटे की देरी से पहुंची, यात्री करते रहे इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Goa Sampark Kranti Express arrived with a delay of ten and a half hours, passengers kept waiting
पानीपत। आए दिन रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं। बुधवार को गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस साढ़े दस घंटे की देरी समेत 13 ट्रेनें देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जिन यत्रियों को समय से अपने गंतव्य पर पहुंचना पर लेकिन ट्रेन देरी के कारण समय से ना पहुंचने के कारण परेशान दिखाई दिए।
विज्ञापन

साक्षी और तनुज ने बताया कि पिछले डेढ़ घंटे से वह अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। स्टेशन पर आने के बाद उन्हें पता चला कि उनकी ट्रेन सवा दो घंटे की देरी से आएगी। उन्होंने कहा कि ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि किसी भी यात्री को लंबा इंतजार ना करना पड़े और अपने गंतव्य पर पहुंचने में देरी भी ना हो।
विज्ञापन


ये ट्रेनें पहुंची देरी से

गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस साढ़े दस घंटे की देरी से पहुंची। दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से पहुंची। हीराकुंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4:50 घंटे की देरी से पहुंची। दिल्ली पानीपत एमईएमयू 2:18 घंटे की देरी से पहुंची। कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू 1:42 घंटे की देरी से पहुंची। गीता जयंती एक्सप्रेस 1:10 घंटे की देरी से पहुंची। मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 55 मिनट की देरी से पहुंची। नेताजी एक्सप्रेस 47 मिनट की देरी से पहुंची। जम्मू तवी एक्सप्रेस 56 मिनट की देरी से पहुंची। संबलपुर एक्सप्रेस 44 मिनट की देरी से पहुंची। अंबाला कैंट पानीपत एमईएमयू 36 मिनट की देरी से पहुंची। मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस 22 मिनट की देरी से पहुंची। जम्मू मेल 37 मिनट की देरी से पहुंची। झेलम एक्सप्रेस 32 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :

रेलवे स्टेशन पर कुछ ट्रेनें देरी से पहुंची। ये ट्रेनें काफी घंटों की देरी से स्टेशन पर पहुंची। ये ट्रेनें लंबी रूट की हैं। इनकी देरी से आने की जानकारी हमें भी देरी से मिलती है। रेलवे का प्रयास रहता है कि सभी ट्रेनें निर्धारित समय पर अपने गंतव्य पर पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर किसी भी यात्री को कोई परेशानी ना हो इसका खास ध्यान रखा जाता है।

-रमेश चंद्र, रेलवे स्टेशन वरिष्ठ अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed