फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Glimpses of talent scattered during Utsav 2023 at Arya College

Panipat News: मत छेड़ बलम मेरे चूंदड़ नै...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Glimpses of talent scattered during Utsav 2023 at Arya College
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज में शुक्रवार को आर्य महाविद्यालय प्रबंधक समिति के संस्थापक सदस्य ओपी सिंघला के 105वें जन्मदिन पर राष्ट्र स्तरीय शैक्षणिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम दिशाएं-उत्सव 2023 का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत प्रतियोगितओं में देशभर के 18 विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों से लगभग 350 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
भाषण, समूह नृत्य, ऐड-मेड शो, बेस्ट आउट ऑफ द वेस्ट प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरी। जहां एक ओर भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने ज्वलंत व समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए, वहीं दूसरीओर समूह नृत्य ,ऐड-मेड शो के प्रतिभागियों ने भी अपनी लाजवाब प्रस्तुति से सभी दर्शकों का मन मोह लिया। मत छेड़ बलम मेरे चूंदड़ न... नृत्य पर पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आर्य कॉलेज के प्रधान सुरेंद्र सिंगला उनकी धर्मपत्नी रश्मि शिंगला, सुपुत्र निखिल शिंगला, भाई दीपक शिंगला, भतीजे कनक शिंगला ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रबंधक समिति के महासचिव सीए कमल किशोर, कोषाध्यक्षपीयूष आर्य, वरिष्ठ सदस्य विरेंद्र शिंगला ने भी शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेंद्र सिंघला ने कहा कि दिशाएं कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अपनी कला को प्रस्तुत करने का एक शानदार मंच है। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर रश्मि सिंघला, निखिल सिंघला, दीपक सिंघला,कनक सिंघला, प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता, अनुभा गुप्ता, प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता, डॉ. मधु गाबा , डॉ. मनीषा डुडेजा व प्रो. गरिमा आदि मौजूद रहीं।


ये रहे परिणाम
भाषण प्रतियोगिता में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) दिल्ली से यतीन ने प्रथम स्थान, केवीए डीएवी गर्ल्स कॉलेज करनाल की प्रिया ने द्वितीय स्थान हासिल किया। आर्य पीजी कॉलेज की विजेता ने तृतीय स्थान व पाइट कॉलेज पानीपत की प्रतीक्षा और केवीए डीएवी गर्ल्स कॉलेज करनाल की लसविका को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed