फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Glass bottle and blood stained clothes recovered from murderer Sunil

Panipat News: हत्यारोपी सुनील से कांच की बोतल व खून से सने कपड़े बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
Glass bottle and blood stained clothes recovered from murderer Sunil
पानीपत। इसराना थाना पुलिस ने उग्राखेड़ी के मोनू की मौत के आरोपी उसके दोस्त सुनील को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने एक दिन के रिमांड के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने रिमांड के दौरान सुनील को घटनास्थल पर ले जाकर यहां से टूटी शराब की कांच की बोतल व उसके खून से सने कपड़े बरामद किए। अब पुलिस ने मोनू की हत्या के अन्य दो आरोपी बलिंद्र व सौरभ की तलाश कर रही है।
विज्ञापन



विदित है कि उग्राखेड़ी गांव निवासी मोनू (32) फैक्ट्ररियों में ठेके लेता था। अब उसका एनसी कॉलेज के पास शिवालिक फैक्ट्री में कारपेट का ठेका चल रहा था। इस ठेके में मोनू का पार्टनर उनके गांव का ही सुनील भी था। सुनील व मोनू का ठेके को लेकर कई बार झगड़ा हो चुका था। मोनू, सुनील, बलिंद्र व सौरभ शनिवार शाम सात बजे फैक्ट्री से काम करके घर के लिए निकले थे। वह पांचों बलाना गांव में शराब ठेके के पास रुके थे। यहां सभी ने शराब पी थी। शराब पीने के दौरान मोनू व सुनील का फिर झगड़ा हो गया था। सुनील ने शराब की कांच की बोतल तोड़ मोनू की गर्दन में घोंप दी थी। वह उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर पानीपत में एक निजी अस्पताल में ले गए, यहां डॉक्टरों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया था। इसराना पुलिस थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी सुनील एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। उससे उसके कपड़े व टूटे कांच की बात बरामद की गई है। दूसरे आरोपियों की धरपकड़ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed