फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Girls injured after falling into open slabs of drains

नालों के खुले स्लैब में गिरकर छात्राएं चोटिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Girls injured after falling into open slabs of drains
पानीपत। समालखा जीटी रोड पर भरे हुए पानी से गुजरते हुए लोग। - फोटो : Panipat
समालखा। शनिवार दिन भर हुई बारिश से समालखा क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों में जलभराव हो गया। नालों के खुले स्लैब में गिरकर कई छात्राएं चोटिल हो गईं। गुड़ मंडी, पुरानी एक्सचेंज वाली गली, महावीर बस्ती, रेलवे रोड, अनाज मंडी व सर्विस लेन पर पानी भरने से राहगीरों को जूझना पड़ा। वहीं पुराने बस अड्डे पर फ्लाईऑवर के नीचे पानी भरने से पंचवटी कॉलोनी, ऑफिसर कॉलोनी, जीटी रोड के साथ लगती कॉलोनियों के लोगों को रेलवे रोड मार्केट व रेलवे स्टेशन पर आने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सर्विस लेन की हालत खस्ता होने से जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। इनमें बरसात के बाद पानी भर जाता है। वाहन चालकों और राहगीरों को तब गड्ढे नजर नहीं आते, ऐसे में वे गिरकर चोटिल हो जाते हैं। शनिवार सुबह ज्यादातर वाहन चालकों ने सर्विस लेन पर गलत साइड का इस्तेमाल किया। इससे हादसों का भय बना रहा। वहीं गुड मंडी गेट पर भी काफी पानी भरा रहा। बीच वाले गेट में नाला सड़क के बीच में है।
विज्ञापन

यह कई जगह से खुला पड़ा है। उसमें पानी भरने से छात्राएं गिरकर चोटिल हुई हैं। थोड़ी सी बरसात से ही शहर की गलियों में पानी भर जाता है लेकिन उसके बावजूद भी प्रशासन का समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं है। वही शहर वासियों का कहना है कि संबंधित विभाग को बारिश के मौसम से पहले ही सभी शिविर व नालों की सफाई करवानी चाहिए थी। इससे बरसात होने के बाद पानी सड़कों पर न भरे और आमजन को किसी तरह की परेशानी ना हो। समालखा नगर पालिका सचिव का कहना है कि जल्द ही गड्ढे भरवा दिए जाएंगे व सफाई करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed