फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Girlfriend said - kill the husband first, then I will marry

प्रेमिका बोली-पहले पति की हत्या करो, फिर शादी करूंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend said - kill the husband first, then I will marry
पानीपत। बहन से मिलकर प्रेमी के हाथों जीजा की हत्या कराने के बाद विवाहिता ने पूरी वारदात की वीडियो बनवाई थी, जिसके बाद उसने प्रेमी को पति की हत्या के लिए भी कहा। साथ ही पति को रास्ते से हटाने के बाद ही शादी की शर्त रखी, जब प्रेमी इसके लिए तैयार नहीं हुआ तो विवाहिता ने उसे जीजा की हत्या में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद भी जब प्रेमी हत्या करने के लिए राजी नहीं हुआ तो बहन के माध्यम से पुलिस को शिकायत दिलाई। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जब आरोपी प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो खौफनाक साजिश और हत्या की परतें खुलती चली गईं।
विज्ञापन

मूलरूप से करनाल के दाहा-बछिदा निवासी अशोक (मृतक) भारत नगर में रहता था। तीन भाइयों में वह सबसे छोटा था। उसका सबसे बड़ा भाई बिजेंद्र और मंझला भाई राजू है। तीनों शादीशुदा है। अशोक की पत्नी सोनू और राजू की पत्नी ऊषा दोनों सगी बहनें हैं। पांच साल पहले राजू एक फैक्टरी में काम करता था, उसी फैक्टरी में करसिंधू निवासी दीपक भी मालिक का ड्राइवर था। दोनों की दोस्ती हुई और दीपक सोनू के घर आने-जाने लगा। दीपक और ऊषा का रिश्ता करीब होता चला गया। दूसरी ओर अशोक की पत्नी सोनू के भी किसी अन्य युवक के साथ अवैध संबंध थे।
विज्ञापन

अशोक के नाम एक प्लाट था, जिस पर सोनू और उसकी बहन ऊषा की नजर थी। यही कारण है कि दोनों बहनों ने दीपक की मदद से पहले अशोक को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इसके तहत 19 सितंबर की रात पत्नी सोनू ने पति अशोक को फोन किया और कहा कि दीपक उसे प्लॉट के मामले में कुछ प्रॉपर्टी डीलरों से मुलाकात कराएगा। अशोक ने मना किया, लेकिन पत्नी ने कहा कि हम प्लॉट नहीं बेचेंगे, लेकिन एक बार दीपक से मिल लो। वह उनका काबड़ी रोड पर इंतजार कर रहा है। पत्नी की बात मानते हुए अशोक दीपक के पास गया और वह उसे नहर पर ले गया, जहां पर दीपक ने दो दोस्तों के साथ अशोक की हत्या कर दी। फिर शव को जलाकर नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साजिश कर ये शिकायत दी गई थी झूठी-
पुराना औद्योगिक पुलिस को दी शिकायत में भारत नगर निवासी सोनू पत्नी अशोक ने बताया था कि सफीदों के गांव करसिंधू निवासी दीपक का उनके घर पर आना जाना लगा रहता था। वर्ष 2021 में जून में उसके पति अशोक और दीपक की कहासुनी हो गई थी। रंजिश के तहत 19 दिसंबर की रात को दीपक उसके पति को घर से बुलाकर ले गया, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं लगा था। गत 13 जनवरी 2022 को दीपक घर में आया और अशोक का काम तमाम करने की बात कही। दीपक ने कहा कि जो उसे आने रोकेगा, वह उसका भी यही हाल कर देगा। दीपक ने उसे हत्या करते हुए एक वीडियो दिखाई। पुलिस ने उपरोक्त मामले की जांच करते हुए आरोपी दीपक को हिरासत में लिया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ और शिकायत देने वाली मृतक अशोक की पत्नी और उसकी बहन ऊषा भी उपरोक्त मामले में दोषी मिले।
मर्डर की वीडियो प्रेमी ने बनाकर महिलाओं को दिखाई-
वीडियो के अनुसार दीपक ने पहले उसे बेल्ट से पीटा, फिर बेल्ट से गला घोंटा। इसके बाद बाइक से पेट्रोल निकालकर ले आया और डालकर उसे जला दिया। फिर नहर में धक्का दे दिया। वीडियो दीपक ने बनाकर सोनू और ऊषा को वारदात के बाद भेज दी थी।

वर्जन-
आरोपी दीपक को गांव गढ़ी सिकंदरपुर के पास से और महिलाओं को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा ताकि हत्या में प्रयुक्त हथियार व वाहन बरामद किए जा सकें। आरोपियों के दो साथियों के बारे में भी पूछताछ कर गिरफ्तार किया जाएगा।
--राजपाल सिंह, प्रभारी, पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed