{"_id":"6334af84d9392713fb711ecc","slug":"girl-student-cut-her-throat-for-admission-in-private-school-panipat-news-knl122736497","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी की बजाय सरकारी स्कूल में दाखिला कराने पर बेटी ने काटा अपना गला, हालात गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी की बजाय सरकारी स्कूल में दाखिला कराने पर बेटी ने काटा अपना गला, हालात गंभीर
विज्ञापन
पानीपत। निजी स्कूल में दाखिला न कराने से आहत छात्रा ने मंगलवार शाम चाकू से अपना गला काट लिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया मगर परिजन बच्ची को लेकर निजी अस्पताल चले गए, जहां वह उपचाराधीन है। फिलहाल छात्रा की हालत गंभीर बताई गई है।
जानकारी के अनुसार सेक्टर-29 थाना क्षेत्र निवासी छात्रा का पिता सेक्टर 25 स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर न होने के कारण वह अपनी बच्ची को गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ा रहा है। बच्ची आठवीं कक्षा की छात्रा है। बताते हैं कि छात्रा लगातार पिता से निजी स्कूल में उसका दाखिला कराने की जिद कर रही थी मगर पिता उसे सरकारी स्कूल में ही पढ़ा रहे थे। इसी बात को लेकर बच्ची नाखुश रहती थी।
मंगलवार की शाम इससे परेशान होकर बच्ची ने रसोई में रखे चाकू से अपना अचानक अपना गला काट लिया। जिस समय छात्रा ने गला काटा, उस वक्त घर पर कोई नहीं था। छात्रा के चिल्लाने पर पड़ोसी उसके घर पर पहुंचे और खून से लथपथ हालत में उसे एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से उसे सिविल अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। पड़ोसियों ने परिजनों को सूचित किया और छात्रा को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
छात्रा ने अपना गला काटने की वजह बताई है कि वह पढ़ाई में कमजोर है। सरकारी के बजाय निजी स्कूल में उसकी पढ़ाई सुधर सकती है। इसके चलते कई बार पिता से निजी स्कूल में दाखिला कराने के लिए कहा, लेकिन उसका दाखिला न ही निजी स्कूल में करवाया गया और न ही उसकी ट्यूशन लगवाई गई। इसी बात से आहत उसने यह कदम उठाया है।