{"_id":"65dba46faeea89d2b702c48a","slug":"girl-shot-in-harsh-firing-panipat-news-c-244-1-pnp1003-114285-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हर्ष फायरिंग में आठ साल की बच्ची को लगे छर्रे, गंभीर हालत में किया गया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हर्ष फायरिंग में आठ साल की बच्ची को लगे छर्रे, गंभीर हालत में किया गया रेफर
विज्ञापन
पानीपत। आठ मरला की जुलाहा बस्ती में छठी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में एक आठ साल की बच्ची छर्रे लगने से घायल हो गई। बच्ची को मकान मालिक और उसके पिता ने जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया, गंभीर हालत के कारण बच्ची को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची की टांग से छर्रा निकाला। सूचना पर पहुंची आठ मरला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी गई है।
आठ मरला की जुलाहा बस्ती निवासी शिव कुमार ने बताया कि राजन कुमार उसके मकान में किराये पर रहता है और वह संजय चौक के पास पर्दों की दुकान पर काम करता है। वो रविवार को दुकान पर गया था। उसकी गली में बंटी अपने पोते की छठी पर उत्सव का आयोजन कर रहा था। जिसे देखने के लिए राजन कुमार की आठ साल की बच्ची नैना भी गई थी। यहां पर डीजे की धुन पर नाचते हुए युवकों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। तभी नैना के पेट व टांगों पर पांच-छह छर्रे लगे और वो जमीन पर गिर गई। नैना के गिरते ही मौके पर हड़कंप मच गया। डीजे को बंद कर युवक भी तितर-बितर हो गए। इसकी सूचना लोगों ने पहले मकान मालिक शिवकुमार को दी गई, जिसके बाद शिवकुमार ने नैना के पिता राजन को कॉल कर घर बुलाया और वो बच्ची को लेकर आठ मरला पुलिस चौकी में गए। यहां से पुलिस ने उन्हें नागरिक अस्पताल भेज दिया। बच्ची का यहां एक्स-रे किया गया। डॉक्टरों ने बच्ची नैना को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। आठ मरला पुलिस चौकी प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि बच्ची की हालत ठीक है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।