{"_id":"661ed9c986e48a20451135f4916abe4a","slug":"girl-died-after-taking-poision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Sat, 14 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
शहर की शास्त्री कॉलोनी में एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। युवती बीएड पास थी और उसकी दो माह बाद ही शादी होनी थी। थाना पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाकर जांच शुरू कर दी है।
शहर की शास्त्री कॉलोनी निवासी रुबी (22) की शनिवार देर शाम को एक अस्पताल में मौत हो गई। थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची।
परिजनों ने बताया कि रुबी बीएड पास थी और उसकी दो माह बाद शादी होनी थी। वह कई दिन से बीमार चल रही थी। उसने शुक्रवार को दवा के धोखे में कोई जहरीला पदार्थ पी लिया। उन्होंने उसको एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर उसकी शनिवार शाम को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और शव को शवगृह में रखवा दिया। पुलिस रविवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम कराएगी।