फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gift of six model culture schools received

छह मॉडल संस्कृति स्कूलों की सौगात मिली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Gift of six model culture schools received
पानीपत। जिले के छह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को मॉडल संस्कृति स्कूलों की सौगात मिली है। जिले के छह खंडों में राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल शुरू किए गए हैं। इनमें नए शैक्षणिक सत्र 2021-22 में केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड से पढ़ाई करवाई जा रही है। वहीं, 43 राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं को मॉडल संस्कृति बनाया गया है।
विज्ञापन

मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला में पढ़ने वाले बच्चों के कंधों पर बैग का बोझ नहीं होगा। उक्त स्कूलों में प्राथमिक स्तर के बच्चों को बैग फ्री शिक्षा दी जाएगी। इन पाठशाला में विद्यार्थियों को पुस्तकें रखने के लिए लॉकर तैयार किए जाएंगे। जहां बच्चे अपनी किताबें रख सकेंगे। इस वर्ष पहली और दूसरी कक्षा से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू कराई गई है। हरियाणा स्कूल शिक्षा नियमावली 2003 में 134 ए के अनुसार पात्र विद्यार्थियों के लिए आरक्षण की व्यवस्था भी की गई हैं।
विज्ञापन

12 साल बाद हरियाणा बोर्ड लेगा आठवीं कक्षा की परीक्षा
हरियाणा बोर्ड 12 साल बाद चालू शैक्षणिक सत्र 2021-22 में 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा लेगा। नई शिक्षा नीति के अनुसार जिले के राजकीय व गैर राजकीय स्कूलों में आठवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों को इस बार बोर्ड की परीक्षा देनी होगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शिक्षा सत्र 2009-10 में आखिरी बार आठवीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा आयोजित की थी। शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए आठवीं कक्षा के लिए बोर्ड दोबारा शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed