{"_id":"61e722a7edc1206bba62cf74","slug":"gherao-sloganeering-for-non-fulfilment-of-demands-panipat-news-knl96445860","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी न होने पर किया घेराव, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी न होने पर किया घेराव, नारेबाजी
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड स्थित विधायक प्रमोद विज के कार्यालय के बाहर हाथ में थाली व चमच लेकर प्रदर्शन कर ?
- फोटो : Panipat
पानीपत। मांग पूरी न होने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मजदूर संघ के पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को विधायक कार्यालय का घेराव किया। इससे पूर्व आंगनबाड़ी वर्कर्स संघ, सीटू मजदूर संघ व अन्य कर्मचारी संघ ने मिलकर सिविल अस्पताल से शहरी विधायक प्रमोद विज के दफ्तर तक पद यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। लगभग आधे घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद विधायक के पीए सुनील सोनी को ज्ञापन सौंपा।
मुख्यमंत्री के नाम संबोधित इस ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो वह फिर से प्रदर्शन करेंगे। विधायक कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन में दो सौ से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरने में शामिल हुईं। प्रदर्शन का नेतृत्व सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त, संयुक्त तालमेल कमेटी की राज्य सदस्य विमला नैन, कमला बिंझौल, प्रभादेवी, रीटा, शीला, किरण, सुमन आदि मुख्य रूप से मौजूद रहीं।
25 जनवरी तक करेंगे विधायक, सांसद के घर का घेराव
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सोमवार को महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी को नोटिस देते हुए ही बता दिया था कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे विधायकों और सांसद के घर का घेराव करेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार जागरुकता अभियान से लेकर छोटे बच्चों को पढ़ाने तक का काम हमें सौंप देती है और जब हमारी सैलरी बढ़ाने की बात आई तो सरकार कोई संतोषजनक जवाब देने को तैैयार नहीं है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब इसके बाद वे समालखा और इसराना विधायक के घर का घेराव करेंगी।

ानीपत। विधायक प्रमोद विज के कार्यालय पर विधायक नही मिले, उनके प्रतिनिधित्व सुनील सोनू को ज्ञापन ?- फोटो : Panipat
विज्ञापन