{"_id":"6836285b1d32e9d10a0634ea","slug":"get-the-firdaus-murder-case-investigated-by-sit-panipat-news-c-244-1-pnp1012-137670-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फिरदौस हत्याकांड की एसआईटी से कराएं जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फिरदौस हत्याकांड की एसआईटी से कराएं जांच
विज्ञापन
पानीपत। थाना औद्योगिक सेक्टर-29 के फ्लोरा चौक पर टोपी उतारकर फेंकने के विवाद में हुई युवक की हत्या के मामले में जमीयत उलमा हरियाणा और सर्व खाप के पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद दिलाने व आरोपी को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया।
इसके बाद प्रतिनिधि मंडल डीसी व एसपी से मिलकर प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी गठित करने और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की। मंगलवार को धनकड़ खाप के प्रधान व सर्व सर्व खाप कोऑर्डिनेटर डॉ. ओम प्रकाश धनकड़ व जमीयत उलमा हरियाणा चंडीगढ़ पंजाब, हिमाचल प्रदेश के महासचिव मौलाना याहया करीमी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने फिरदौस के परिवार से मुलाकात की।
प्रतिनिधि मंडल ने घटना की कड़ी निंदा की साथ ही परिवार की मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी जिला सचिवालय पहुंचे। डीसी व एसपी से मिलकर पूरे प्रकरण में सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि घटना के बाद माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। लेकिन, सभी एक साथ है और भाईचारे को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। इस मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने के लिए एसआईटी का गठन करने और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
प्रतिनिधि मंडल में कादियान खाप के प्रवक्ता अतर सिंह कादियान , दलाल खाप के प्रवक्ता कैप्टन मानसिंह, कोच जाकड़ खाप से राम भगत, रोज खाप के प्रवक्ता अनिल रोज, मेवात जमीयत के अध्यक्ष कारी असलम बड़ेडवी, मुफ्ती सलीम साकरस, लीगल सेल जमीयत हरियाणा से आलम गुमट, जमीयत उलमा पानीपत के अध्यक्ष हाजी इकराम, एडवोकेट कौसर, मैराज हुसैन आदि रहे।
यह था मामला : थाना औद्योगिक सेक्टर -29 के फ्लोरा चौक नरेश कॉलोनी में शनिवार शाम को सिर टोपी उतारने के विरोध में दो युवकों में मारपीट हुई थी। जिसमें बिहार के किशनगंज निवासी फिरदौस आलम की हत्या कर दी गई थी। रविवार को पुलिस ने हत्या के आरोपी नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। जिसे सोमवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।