फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Get eight hours Duty of Man

आठ घंटे हो गेट मैन की ड्यूटी

Sun, 29 Dec 2013 11:17 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Sun, 29 Dec 2013 11:17 PM IST
विज्ञापन
पानीपत में उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन ने गेट मैन की ड्यूटी आठ घंटे रखने और अधिकारियों की तानाशाही रवैया खत्म करने की मांग को लेकर बिगुल फूंक दिया है और इसको लेकर संघर्ष तेज करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन की रेलवे स्टेशन स्थित बारात घर में रविवार को बैठक हुई। इसमें रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार किया। यूनियन के महामंत्री एके सिंह ने कहा कि स्थानीय रेलवे अधिकारी कर्मचारियों को प्रताड़ित करते हैं।
विज्ञापन


कई अधिकारी कर्मचारियों की शराफत का फायदा उठाते हैं। अधिकारियों की तानाशाही के चलते कर्मचारियों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि यूनियन कर्मचारियों की समस्याओं को उठाकर समाधान कराएगी। यूनियन शारीरिक रूप से कमजोर कर्मचारी को दूसरी जगह या फिर परिवार के किसी भी सदस्य को नौकरी देने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ज्यादातर कर्मचारियोें के क्वार्टर कंडम हो गए हैं। उनको सुरक्षित क्वार्टर दिए जाएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों की समस्याओं को यूनियन रेलवे मंडल के उच्चाधिकारियों के पास लेकर जाएगी। कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान जल्दी ही कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गेटमैन से 12 घंटे की डयूटी ली जा रही है। यह चिंता का विषय है।


उन्होंने कहा कि गेटमैन की डयूटी आठ घंटे होनी चाहिए। इस मांग को भी मंडल अधिकारियों के सामने रखेंगे। उनकी समस्या के समाधान तक यूनियन संघर्ष करती रहेगी। इस मौके पर मंडल मंत्री श्याम ठाकुर, डीवी सिंह, लियाकत अली और कश्मीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed