फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Geeta Senior Secondary School became Shri Rammay

Panipat News: श्री राममय हुआ गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Geeta Senior Secondary School became Shri Rammay
समालखा (वि)। गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जौरासी रोड़ समालखा में बुधवार को भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का एक साल पूरा होने पर विद्यालय में भव्य आयोजन किया गया। बच्चों ने भगवान राम के प्रति अपनी आस्था नृत्य करके और गीत के माध्यम से प्रस्तुत की। इस अवसर पर प्रबंधक राधेश्याम जांगड़ा, प्राचार्या डॉ़ अभिलाषा, प्राध्यापक जितेन्द्र उत्तम, प्राध्यापक पवन गुलिया ने दीप प्रज्वलित कर भगवान राम की आरती की। जय श्री राम के नारों से पूरा विद्यालय राममय हो गया। प्रार्थना सभा में पवन गुलिया ने बच्चों को बताया कि हम सभी को भी भगवान श्री राम के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन करना चाहिए। भगवान राम को समर्पित अयोध्या राम मंदिर भारत की समृद्धि, सांस्कृतिक विरासत और जटिल इतिहास का प्रतीक है। इस अवसर पर सभी अध्यापकगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed