फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gautam Badminton Academy wins 21 medals at the district badminton tournament.

Panipat News: जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में गौतम बैडमिंटन एकेडमी ने जीते 21 पदक

Thu, 25 Jun 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 25 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Gautam Badminton Academy wins 21 medals at the district badminton tournament.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से 20 से 22 जून तक आर्य पीजी कॉलेज के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 15वीं जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में समालखा की गौतम बैडमिंटन एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 पदक जीते। प्रतियोगिता से लौटने पर गांव मानना पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।
प्रतियोगिता में एकेडमी के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-13 वर्ग में खिलाड़ियों ने दो रजत और तीन कांस्य पदक जीते। अंडर-15 वर्ग में दो रजत और तीन कांस्य पदक हासिल किए। अंडर-17 एकल वर्ग में एक रजत पदक तथा डबल्स वर्ग में एक स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-19 लड़कियों के एकल वर्ग में खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि डबल्स और मिक्स डबल्स वर्ग में रजत पदक हासिल किए। इसके अलावा अंडर-19 मिक्स डबल्स वर्ग में भी एक रजत पदक एकेडमी की झोली में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकेडमी के निदेशक भगवान दास गौतम ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गांव के सरपंच पति प्रवीण गौतम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

एकेडमी के कोच सनी गौतम ने बताया कि सभी खिलाड़ी अक्तूबर में भिवानी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्हें विश्वास है कि खिलाड़ी वहां भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एकेडमी और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर प्रवीण राठी, सुभाष शर्मा, दीपक कल्याण, मनोज कल्याण, विनोद गौतम उर्फ बोदी सहित गांव के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed