फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ganpati Bappa Morya, come early next year...

Panipat News: गणपति बप्पा मोरया,अगले बरस तू जल्दी आ...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Morya, come early next year...
पानीपत। गणपति बप्पा मोरया,अगले बरस तू जल्दी आ..के जयघोष के साथ यमुना नदी समेत दिल्ली पैरलल नहर और पश्चिमी यमुना लिंक नहर में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। गणपति बप्पा को विदा करने से पूर्व उनकी पूजा और आरती की गई। भक्तों ने बप्पा को अगले वर्ष फिर जल्दी आने का निमंत्रण देते हुए से विदाई दी।
विज्ञापन

यमुना समेत दिल्ली पैरलल नहर पर सोमवार दोपहर के समय ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। शोभायात्रा में गणेश की मूर्ति के साथ भक्ति गीतों पर नाचते गाते पहुंचे। असंध रोड व गोहाना रोड इसको लेकर शाम तक रस बना रहा। यहां मंत्रोच्चार और अगले वर्ष आने की प्रार्थना के साथ गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया गया। जवाहर नगर निवासी मिशिका गोस्वामी ने अपने परिवार के साथ नौ दिन बाद बप्पा को अपने घर से विदाई दी। उन्होंने बताया की इस दिन लोग व्रत रखते हैं और घरों में विशेष पूजा करते हैं। प्रसाद के रूप में मोदक बांटे जाते हैं। गणेश को मोदक बहुत पसंद है। ऐसी मान्यता है कि गणेश की पूजा पूरी श्रद्धा, विश्वास व आस्था के साथ करने पर सुख समृद्धि और ज्ञान प्राप्त होता है। यह पूरे 11 दिन तक मनाया जाता है।
विज्ञापन

उत्सव गणेश चतुर्थी से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी तक चलता है। इसमें लोगो के घरों, सार्वजनिक स्थानों में बड़े पंडाल लगाकर जगह-जगह हर्षोल्लास, उमंग और उत्साह के साथ गणेश चतुर्थी के दिन भक्त गणेश जी की मूर्ति को लाकर उनका स्वागत सत्कार करते हैं। गणेश जी की मूर्ति विराजित की जाती है। इस मौके पर प्रेम, पूनम, सत्यम, शिवम, गीतु, यथार्थ, गरिमा व वृंदा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में नारी कल्याण समिति द्वारा समिति की प्रधान कंचन सागर के निवास पर गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया। जिसमें मनमोहक नृत्य नाटिका की। जिसमें मीना दत्ता, विकास आहुजा, डाॅ. प्रवीण मल्होत्रा, डाॅ. नीरू मल्होत्रा, डाॅ. वीके भाटिया, उनकी धर्मपत्नी वीना भाटिया और एडवोकेट प्रदीप और उनकी धर्मपत्नी रीटा व सीडब्ल्यूसी की चेयरपर्सन पदमा रानी उपस्थित रही। सांझी सागर और आराध्या सागर ने सबका स्वागत किया। मुख्य यजमान सुमन सिंगला रही। इस मौके पर डाॅ. अनु कालड़ा, रश्मि अखौरी, डिंपल वर्मा, कंवल सोईं, रजनी बेनीवाल, शोभा गोयल, मंजरी गोयल, मुक्ता नागपाल, डाॅ. मंजू मुल्तानी, डाॅ. प्रियंका व सुमन सिंगला मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed