फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ganga of village Untla will lead the tableau of the Ministry of Aviation to be held at Rajpath

पानीपत: राजपथ पर होने वाली विमानन मंत्रालय की झांकी का नेतृत्व करेंगे गांव ऊंटला के गंगा, घर में खुशी का माहौल

Sat, 22 Jan 2022 12:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 22 Jan 2022 12:47 AM IST
सार

पिता ने कहा कि बेटे पर गर्व है। घर में खुशी का माहौल है। उनका बेटा गणतंत्र दिवस पर परेड करेगा यह गर्व की बात है। 

विज्ञापन
Ganga of village Untla will lead the tableau of the Ministry of Aviation to be held at Rajpath
गंगा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत के गांव ऊंटला का बेटा गंगा गौतम दिल्ली राजपथ पर 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व करने जा रहा है। पहली बार नागर विमानन मंत्रालय की झांकी दिल्ली की परेड में हिस्सा लेगी। इसमें देशभर के 12 युवाओं को चयनित किया गया है, जिनका नेतृत्व पानीपत के गंगा करेंगे। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के ड्रीम वर्क ‘सब जुड़े सब उड़े’ के प्रति देश को जागरूक करने के लिए यह परेड की जाएगी। एक जगह से दूसरी जगह तक आम नागरिक भी हवाई जहाज से यात्रा कर सके। इससे देश के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और आम लोगों को भी लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन


लोग कम खर्चे में हवाई यात्रा कर देश के हर एक कोने तक जुड़ने में सक्षम होंगे। झांकी में कुल 12 लोगों को शामिल किया गया है, जो देश के विभिन्न राज्यों से आए हैं। इनका नेतृत्व करने वाले गंगा गौतम गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस में मास्टर ऑफ टेक्नोलाजी की पढ़ाई कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटा कर रहा देश का नाम रोशन : राम कुमार

गंगा की इस उपलब्धि को देखकर गंगा के पिता राम कुमार गौतम ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है कि वह देश का नाम रोशन कर रहा है। उनके पिता ने बताया कि घर में खुशी का माहौल है। रामकुमार ने बताया कि इससे पहले गंगा आजाद हिंद की फौज की झांकी का नेतृत्व गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड में कर चुका है।



उन्होंने बताया कि वह तैयारियों में लगा रहता है, जिसकी वजह से दो या तीन महीने में ही घर आ पाता है। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस के अभ्यास के कारण वह काफी दिनों से घर नहीं आ पाया है। परिवार को खुशी है कि वह झांकी का नेतृत्व कर हरियाणा और देश का नाम रोशन कर रहा है। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय भी गंगा को सम्मानित कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed