फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gang recording obscene video calls busted, two arrested

अश्लील वीडियो कॉल कर रिकॉर्डिंग करने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Gang recording obscene video calls busted, two arrested
पानीपत। लड़की के नाम से फर्जी फेसबुक अकांउट बनाकर फ्रेड रिक्वेस्ट भेज दोस्ती करने और बाद में अश्लील वीडियो कॉल कर उसकी रिकार्डिंग कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने धरदबोचा। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से एक को जेल भेज दिया गया, वहीं दूसरे को पूछताछ के लिए पुलिस ने सात दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

आरोपियों से प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी किसी और के नाम से लिए सिम कार्ड का प्रयोग कर लड़की के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाते थे। फिर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते थे। बाद में भरोसे में लेकर वीडियो कॉल कर लड़कियों के जरिए अश्लीलता परोसते थे। इस दौरान वीडियो कॉल रिकार्ड कर लेते थे। इसके बाद इसे वायरल करने की धमकी देकर लोगों से रकम ऐंठी जाती थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एक युवक ने किला थाना पुलिस को दी शिकायत दी कि 5 दिसंबर को फेसबुक पर एक लड़की ने फ्रेड रिक्वेस्ट भेजी, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। फिर वीडियो कॉल की और लड़की कपड़े उतारने लगी। इसे रिकार्ड कर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। आरोप लगाया कि 50 हजार रुपये उससे मांगे जा रहे हैं। दबाव में उसने 10 हजार रुपये दे भी दिए हैं। किला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने सीआईए-1 को सौंपी थी जांच
एसपी शशांक कुमार सावन के इस मामले की जांच सीआईए-1 को सौंपी थी। सीआईए ने पुनहाना जुरहाड़ा मोड से 8 दिसंबर को आरोपी रिजवान पुत्र सरफुद्दीन निवासी ओलंदा, भरतपुर, राजस्थान को काबू किया। इसके बाद उसके साथी मोहम्मद वकील निवासी कैथवाडा, भरतपुर, राजस्थान को सोमवार की शाम को पकड़ा। ये मिलकर वारदात करते थे।

सीआईए-1 प्रभारी राजपाल अहलावत ने बताया कि रिजवान को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया था। उसकी निशानदेही पर मोहम्मद वकील को पकड़ा गया। दोनों से वारदात में प्रयोग मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मंगलवार को न्यायालय में पेश कार वकील को सात दिन की रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed