फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gandhigiri, Protest, Panipat

विकास के लिए धरने प्रदर्शन छोड़ गांधीगिरी पर उतरे कॉलोनी वासी

Wed, 30 Mar 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत।
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत। Updated Wed, 30 Mar 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Gandhigiri, Protest, Panipat
पानीपत - फोटो : अमर उजाला
निगम पार्षदों व शहरवासियों ने विकास को लेकर धरने, प्रदर्शन व रोड जाम जैसे हिंसात्मक रास्तों को छोड़ गांधीवादी तरीकों को अपनाया है और निगम अधिकारियों को फूल भेंटकर विकास न कराने का आभार व्यक्त किया। पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह ने अपने वार्ड-11 में डेढ़ साल में एक भी विकास कार्य न करने का आरोप लगाया है। पार्षदों ने नवनियुक्त नगर निगम कमिश्नर वीना हुड्डा को भी फूल भेंट किया। कई अधिकारी फूल लेने में शर्मिंदगी महसूस करने लगे और पीछे हट गए। पार्षदों व कॉलोनीवासियों ने आगे बढ़कर अधिकारियों को फूल भेंट किए। निगम कमिश्नर ने व्यवस्था को समझकर हर संभव विकास कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह व वार्ड-15 पार्षद सुरेंद्र गर्ग वार्ड वासियों के साथ मंगलवार को निगम के रेलवे रोड स्थित कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को काम न करने पर आभार व्यक्त किया और उनको फूल भेंटकर करने शुरू किए। वे अधिकारियों को फूल भेंट करते हुए नव नियुक्त निगम कमिश्नर वीना हुड्डा के कार्यालय में पहुंचे। वार्ड पार्षदों व कॉलोनी वासियों ने बताया कि पिछले करीब डेढ़ साल से वार्डों में एक भी काम नहीं  हो पाया है। प्रशासन की अनदेखी के चलते लोगों का जीना दूभर हो गया है। वार्डों में पीने के पानी से लेकर, गलियां व सड़क की कोई व्यवस्था नहीं है।  पूर्व मेयर ने बताया कि सैकड़ों बार आवारा पशुओं के बारे में प्रशासनिक अधिकारियों लिखित में शिकायत कर समाधान की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही। वार्ड में आवारा पशुओं के घूमने के कारण राहगीरों व वार्ड वासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस मौके पर बलविंद्र, प्रशांत, योगेश, अनिल शर्मा, दीपक कालड़ा, हिमांशु,  सुरजीत, मिंटू आहुजा, लक्ष्मी देवी, सिकंदर मलिक, अजय अरोड़ा व प्रवीण मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा पार्षद बोले इस्तीफा देने का मन करता है
वार्ड-आठ के भाजपा पार्षद अशोक नारंग मंगलवार को लघु सचिवालय पहुंचे। वे अधिकारियों से मिलने को पहुंचे थे। उनके कुछ देर बाद ही कई अन्य पार्षद भी पहुंच गए। पार्षद अशोक नारंग ने कहा कि कॉलोनी में पेयजल की समस्या गंभीर है। महिलाओं से लेकर बच्चे उनका विरोध करने को तैयार खड़े हैं। उनका इस्तीफा देने का मन करता है। वार्ड-24 पार्षद दुष्यंत भट्ट ने उनको समर्थन किया और कहा कि उनका भी मन इस्तीफा देने को करता है। इसी समय वार्ड-तीन हरीश शर्मा ने कहा कि दे दो। वे भी फिर आगे की सोचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पार्षद व वार्डवासी उनसे मिले हैं। उनका काम न होने पर रोष व्यक्त करना जायज है। उन्होंने सोमवार को ही निगम आयुक्त का चार्ज लिया है। वे निगम के कार्यों की जानकारी ले रही हैं। शहर में नियमानुसार हर संभव विकास कराया जाएगा। पार्षदों व कॉलोनीवासियों को परेशानी नहीं होने देंगे।
वीना हुड्डा, आयुक्त, नगर निगम पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed