फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   gandhigiri, jaam, panipat, haryana

गांधीगीरी छोड़ उग्र हुए वार्ड चार के लोग

Wed, 17 Aug 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Wed, 17 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
gandhigiri, jaam, panipat, haryana
जाम - फोटो : पानीपत
पानीपत। डिप्टी मेयर के वार्ड-चार में खस्ता सड़क में एक गर्भवती महिला के डिलीवरी के दौरान फंसने और तोड़े गए थड़ों से गिरकर एक अन्य महिला के घायल होने पर आक्रोशित कॉलोनी के लोगों ने भावना चौक पर जाम लगा दिया। वार्डवासियों ने नगर निगम व डिप्टी मेयर की अनदेखी पर रोष प्रकट किया। वार्डवासी करीब एक घंटे तक सड़क पर डटे रहे। डिप्टी मेयर के बुलावे पर पहुंची किला चौकी पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझाकर शांत किया। डिप्टी मेयर का पति इस दौरान कमिश्नर को फोन करता रहा, लेकिन कमिश्नर की तरफ से किसी तरह रिस्पांस नहीं मिला। डिप्टी मेयर पति वार्ड-पांच पार्षद की भूख हड़ताल को समर्थन दिया था। नगर निगम अधिकारियों ने भी समस्या के जल्द समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन


भावना चौक से बरसत रोड स्थित भावना चौक व रमेश नगर के दर्जनों महिला व पुरुषों ने मंगलवार सुबह ही भावना चौक पर मोटरसाइकिल व अन्य दोपहिया वाहन अड़ाकर जाम लगा दिया। कॉलोनीवासी खुशी, मीना, कुलदीप, सिमरण, जसविंद्र, कनका, महेंद्र, बलजीत, दर्शन, नवीन व प्रवीण ने आरोप लगाया कि करीब एक महीने पहले गली को निर्माण के नाम पर दिया था। लेकिन निर्माण कार्य को बीच में छोड़ दिया। बारिश का पानी गली में जमा होने से कीचड़ बन गया और लोगों का घरों से बाहर निकल पाना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


डिप्टी मेयर एवं वार्ड-चार पार्षद सीमा पाहवा के पति राजकुमार पाहवा मौके पर पहुंचे। महिलाओं व कॉलोनी के लोगों ने पार्षद पति को घेर लिया और सड़क बनाने में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कॉलोनी में सड़क खस्ता होने से रविवार को एक गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए समय पर अस्पताल नहीं ले जाया जा सका। उनकी मोटरसाइकिल कीचड़ व रोड़ों में ही अटक गई। वहीं महेंद्र कौर ने थड़े टूटे होने के चलते मकान के दरवाजे से सीधे नीचे गली में गिर गई। उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। वार्ड पार्षद पति राजकुमार पाहवा ने मामला बेकाबू होते देख पुलिस को सूचित किया। डिप्टी मेयर पति ने पुलिस के साथ मिलकर आक्रोशित लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी और ग्रामीण विधायक पर फोड़ा ठीकरा
पार्षद पति राजू तेलवाला ने बताया कि बिछपड़ी चौक से अग्रसेन अस्पताल तक सीवरेज लाइन न होने के कारण नाले ओवर फ्लो हो जाते हैं। जिससे गंदा पानी गलियों में जमा हो जाता है। जिस कारण लोगों का आना जाना मुश्किल हो गया है। नाले करीब सात फुट नीचे हैं और जगह से जगह से टूटे हुए हैं। जिस कारण कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। डिप्टी मेयर पति ने आरोप लगाया कि वोट मिलने के बाद विकास कार्यों की तरफ कोई ध्यान नहीं देता। उन्होंने पानीपत शहरी व ग्रामीण विधायकों से कॉलोनी वासियों की समस्या के समाधान की तरफ ध्यान देने की मांग की।

विकास को तरसी कॉलोनी
कॉलोनी वासियों व डिप्टी मेयर पति ने बताया कि करीब 40 साल से कॉलोनी नगर निगम के अंतर्गत हैं। बावजूद इसके आज तक विकास कार्यों को तरस रही है। आरोप लगाया कि न्यू भारत नगर, रमेश नगर व उत्तम नगर में आजतक सीवरेज लाइन नहीं बिछाई जा सकी है। अधिकारियों ने कॉलोनी में सीवरेज लाइन डालने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। जिस कारण नालियां ओवरफ्लो होकर गंदा पानी घरों में घुस रहा है। इससे बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। इससे लोगों में रोष व्याप्त है।


वर्जन ::::::::::
कॉलोनी वासियों की समस्या को लेकर गंभीर है। बारिश के चलते ही निर्माण कार्य को रोक दिया गया था। संबंधित अधिकारी को समस्या समाधान के निर्देश दिए गए हैं। कॉलोनी की सड़क जल्द ही बना दी जाएगी।
वीना हुड्डा, कमिश्नर नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed