फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gajanan will be seated at three thousand places in the city

Panipat News: शहर में तीन हजार जगह विराजेंगे गजानन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Gajanan will be seated at three thousand places in the city
गणेश चतुर्थी के लिए गणेश की मूर्ति लेने पहुंची महिला सुनीता। संवाद
- गणेश चतुर्थी से बाजार में दिखी रौनक, गणेश की पसंदीदा मिठाई मोदक किए गए तैयार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। गणेश चतुर्थी बुधवार को है। बाजार में मंगलवार को रौनक रही। लोग गणेश की मूर्ति घर ले गए। शहर में करीब तीन हजार मूर्ति गणेश चतुर्थी पर बिकी हैं। इनमें ज्यादा मूर्ति 12 इंच की बिकीं। वहीं कई संस्थाओं के संचालक छह से आठ फीट की मूर्ति लेकर गए हैं। शहर में पंडाल सजने के साथ मिष्ठान भंडारों पर भी गणेश की पसंदीदा मिठाई मोदक बनाकर तैयार कर लिए हैं।
सेक्टर-25 मित्तल मेगा माल के बाहर मंगलवार सुबह दुकानों में गणेश सजा दिए गए। दुकानदारों ने बारिश के चलते पॉलीथिन में ढककर रखी। सुबह 10 बजे खरीदारी शुरू हो गई। इसके बाद दिनभर जमकर खरीदारी चली। महिलाएं और बच्चे उत्साह के साथ पहुंचे और अपने साथ गणेश ले गए। सेक्टर-25 के मूर्तिकार आशाराम ने बताया कि इस बार 12 इंच के गणेश की मांग अधिक है। इसमें ज्यादातर घरों में स्थापित करने वाले हैं। वहीं छह से आठ फीट के गणेश भी लेकर गए हैं। इनमें अधिकतर संस्थाओं के लोग हैं। वे सामूहिक रूप से गणेश चतुर्थी मनाएंगे।
विज्ञापन

असंध रोड स्थित स्वीट्स के संचालक संजय मित्तल ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर मोदक बनाए गए हैं। कुछ लोगों ने इसके पहले ही ऑर्डर दे रखे हैं। बाकी मांग अनुसार अन्य मिठाई बनाई जा रही हैं। नूरवाला के राजेश कुमार ने बताया कि वे हर साल अपने घर में गणपति विराजमान कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार विशेष रूप से रंगीन मूर्ति ली है। गणेश की स्थापना से घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली आती है। गणेश चतुर्थी लोगों की आस्था और संस्कृति से जुड़ा पर्व है। बाजार की चहल-पहल में केवल खरीददारी ही नहीं बल्कि लोगों की संस्कृति और परंपरा की झलक भी दिखाई दे रही है। यह त्योहार परिवार और समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम करता है।

गणेश चतुर्थी के लिए गणेश की मूर्ति लेने पहुंची महिला सुनीता। संवाद

गणेश चतुर्थी के लिए गणेश की मूर्ति लेने पहुंची महिला सुनीता। संवाद

गणेश चतुर्थी के लिए गणेश की मूर्ति लेने पहुंची महिला सुनीता। संवाद

गणेश चतुर्थी के लिए गणेश की मूर्ति लेने पहुंची महिला सुनीता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed