फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Friend's wife kills eunuch on suspicion of illegal relationship

Panipat News: अवैध संबंधों के शक में दोस्त की पत्नी ने किन्नर की हत्या की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Friend's wife kills eunuch on suspicion of illegal relationship
समालखा (पानीपत)। श्मशान घाट रोड पर एक किन्नर की उसके ई-रिक्शा चालक दोस्त की पत्नी ने हत्या कर दी। महिला को किन्नर का उसके पति के साथ अवैध संबंधों का शक था। उसने उसे राखी बांधने के बहाने घर बुलाया और पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। समालखा थाने की पुलिस ने महिला व उसके पति पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

किन्नर खुशी ने बताया कि किन्नर प्रियंका उर्फ अनिल मूल रूप से कुरुक्षेत्र के खेड़ी शाहाबाद का निवासी था। वह अब मनाना फाटक पर रह रहा था। उसकी कई साल से बिजेंद्र के साथ दोस्ती थी। बिजेंद्र ई-रिक्शा चलाता है। बिजेंद्र की पत्नी गीता को दोनों की दोस्ती के बारे में पता था और वह उनके संबंधों पर शक करती थी। गीता ने शुक्रवार को प्रियंका को राखी बांधने की बात कहकर अपने घर बुलाया। गीता ने प्रियंका के हाथ-पैर बांधकर रॉड व ईंट से पीटना शुरू कर दिया। प्रियंका ने गीता को मरा हुआ समझने तक जमकर पीटा। पड़ोसी ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया और प्रिंयका को छुड़ाया। वह उस वक्त अधमरा था। पुलिस ने उसे समालखा सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से गंभीर होने के कारण उसे पानीपत भेजा गया, जहां से उसे खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया गया। उसकी शनिवार शाम को पीजीआई खानपुर में मौत हो गई। मृतक अनिल उर्फ प्रियंका के भाई वीरू राम ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। इसके आधार पर पुलिस ने बिजेंद्र और उसकी पत्नी गीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने किन्नर प्रियंका उर्फ अनिल की हत्या के आरोपी दंंपती पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- महिपाल सिंह, प्रभारी, थाना समालखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed