फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Friends were thrown out of the dead house after killing a national player

नेशनल खिलाड़ी की हत्या कर शव घर के बाहर फेंक गए दोस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Friends were thrown out of the dead house after killing a national player
Friends were thrown out of the dead house after killing a national player - फोटो : Panipat
गांव वैसर में वॉलीबॉल के नेशनल स्तर के 23 वर्षीय खिलाड़ी अमन की हत्या कर दोस्त शव को उसके घर की दहलीज पर ही फेंक कर फरार हो गए। परिजनों ने दोनों को पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वे भागने में कामयाब हो गए। परिजनों ने दोनों आरोपियों को पहचान लिया। परिजनों ने शव को सिविल अस्पताल में भिजवाया और मतलौडा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी दो सगे भाइयों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव वैसर निवासी 23 वर्षीय अमन बुधवार शाम छह बजे घर से बाइक लेकर निकला था। उसने अपनी मां अनीता से बताया कि मतलौडा जा रहा है। वह रात 10 बजे तक भी घर नहीं आया तो किसान पिता प्रवेश ने उसे कॉल किया, लेकिन फोन बंद मिला। परिजनों ने अपने स्तर पर आसपास उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं लगा। रात दो बजे तक उसकी तलाश करने के बाद परिजन घर आ गए। रात तीन बजे घर का गेट खटखटाया गया, आवाज सुनकर अमन के दादा रणधीर उठे और गेट खोलने पर अमन का शव दहलीज पर पड़ा था। दादा के मुताबिक शव को फेंक कर मतलौडा निवासी विक्की और उसका भाई पवन भाग रहे थे। उनका पीछा भी किया, लेकिन वे फरार होने में कामयाब हो गए। परिजन शव को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस अब आरोपियों की धरपकड़ का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed