फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Friend's sister raped in factory, arrested

Panipat News: फैक्टरी में दोस्त की बहन से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Friend's sister raped in factory, arrested
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। माॅडल टाउन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत फैक्टरी में एक युवक ने अपनी दोस्त की बहन के साथ दुष्कर्म कर दिया। किशोरी को फैक्टरी में अकेला पाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। किशोरी ने आपबीती अपनी मां को बताई। मां ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराकर मामले में आरोपी पर केस दर्ज किया और सोमवार देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

मॉडल टाउन पुलिस थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि वो अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ एक फैक्टरी में काम करती है। 24 जून की शाम को वो काम कर फैक्टरी से काम कर अपने कमरे पर लौट गई थी। बेटी वहीं पर काम करती रही देर होने पर उसने बेटी वहीं फैक्टरी में बने क्वार्टर में सोने को बोल दिया। यहां क्वार्टर में उसके बेटे का दोस्त सुभाष भी रहता था। रात को उसकी बेटी सो रही थी।
विज्ञापन

सुभाष ने यहां उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और किसी को इस बारे में बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जब वो सुबह फैक्टरी में गई तो बेटी उसको देखकर रोने लगी। उसने बेटी से पूछा तो उसने आपबीती बता दी। आरोपी सुभाष यहां से फरार हो गया। मॉडल टाउन थाने के एसएचओ महिपाल सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed