{"_id":"693725ba1e62055e4600cb1c","slug":"friends-car-returning-from-wedding-hits-divider-one-killed-four-injured-panipat-news-c-244-1-pnp1012-148431-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शादी से लौट रहे दोस्तों की कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शादी से लौट रहे दोस्तों की कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, चार घायल
Tue, 09 Dec 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
शिवम का फाइल फोटो। परिजन
पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र में रविवार देर रात को पानीपत-खटीमा हाईवे से नेशनल हाईवे-44 पर चढ़ते समय कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक शिवम 20 की मौत हो गई। वहीं उसके अन्य चार साथी घायल हो गए। सभी यूपी के बागपत जिले के छपरौली में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद पानीपत लौट रहे थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। लेकिन चिकित्सकों की हड़ताल होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। दिनभर परिजन पोस्टमार्टम का इंतजार करते रहे।
छपरौली के सतेंद्र कुमार ने बताया कि उनका बेटा शिवम अपनी बुआ के घर विकास नगर में रहकर फैक्टरी में काम करते थे। रविवार को शिवम के एक दोस्ती की छपरौली में शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए शिवम, उसकी बुआ क बेटे निशांत और सुमित, ताऊ का बेटे राजसिंह और एक दोस्त प्रिंस कार में सवार होकर शादी में शामिल होने के लिए गए थे। देर रात को वह वापस पानीपत लौट रहे थे। कार सुमित चला रहा था। जैसे ही वह रात को करीब डेढ़ बजे पानीपत-खटीमा हाई से नेशनल हाईवे-44 पर उतरने के लिए गोल चक्कर पर पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार सभी घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर थाना सेक्टर-29 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर शिवम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों का उपचार शुरू कर दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।हादसे की सूचना पर सोमवार सुबह मृतक के परिजन भी जिला नागरिक अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि शिवम के दो भाई और दो बहन हैं। इनमें सबसे बड़ा शिवम ही थे। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चिकित्सकों की हड़ताल के कारण शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
विज्ञापन
पानीपत-खटीमा हाईवे से जीटी रोड पर आते समय कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हुई है और उनके चार साथी घायल हुए हैं। परिजनों के बयान दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
-अनिल कुमार, प्रभारी थाना सेक्टर-29
-- -