{"_id":"62c0b0709d6d381dbb6dd38a","slug":"friend-was-killed-for-drinking-alcohol-two-more-friends-were-killed-to-destroy-evidence-panipat-news-knl1133986103","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा : आठ घंटे में गमछे से गला घोंट तीन दोस्तों की हत्या करने वाला कातिल गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा : आठ घंटे में गमछे से गला घोंट तीन दोस्तों की हत्या करने वाला कातिल गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। अधिक शराब पीने से इंकार करने पर एक आरोपी ने दोस्त की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद सबूत खत्म करने की नीयत से घटना के समय मौजूद दो और दोस्तों को 10 घंटे के अंतराल में मौत के घाट उतार दिया। एक के बाद एक तीन हत्याओं को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। 11 जून की हुई वारदात के बाद 12 जून को तितावी पुलिस ने शव के पास मिले दस्तावेज से शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी। मामले की जांच पड़ताल के बाद 27 जून को सीआईए-2 ने आरोपी आशु को गिरफ्तार किया और 28 जून को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया। एक कत्ल के आरोप मेें धरे गए आशू से जब पूछताछ की गई तो एक के बाद एक तीन दोस्तों की हत्या का खुलासा हुआ। चार दिन बाद शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
एएसपी विजय सिंह ने बताया कि मतलौडा के गांव नारा निवासी हत्यारोपी आशु 11 जून को अपने ही गांव के रहने वाले दोस्त राकेश के साथ बाइक पर पानीपत से गांव की तरफ जा रहा था। रास्ते में थर्मल के पास गांव नारा निवासी सोनू (26) उर्फ फौजी भी मिल गया, दोनों ने उसे भी बाइक पर बैठा लिया। तीनों मतलौडा स्थित ठेके से शराब लेकर पीने बैठ गए। इसी बीच गांव भालसी निवासी मोनू भी आ गया। उसने भी उनके साथ शराब पी और कुछ देर बाद वहां से चला गया। इस बीच सोनू ने अधिक शराब पीने से इनकार कर दिया। इस पर आशु का उसके साथ झगड़ा हो गया। आशु ने राकेश के साथ मिलकर गमछे से गला घोंटकर सोनू की हत्या कर दी और शव को ठेके के पीछे फेंक दिया। इस दौरान मोनू दोबारा लौट आया और सोनू के बारे में दोस्तों से पूछने लगा। इस पर आशु को शक हुआ कि मोनू ने हत्या करते उसे देख लिया है। इसके बाद आशु और राकेश शराब पिलाने का झांसा देकर मोनू को गांव नारा से पानीपत स्थित असंध नाका ले गए, जहां उसकी गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव शनि मंदिर के पास नहर में फेंक दिया। उसका शव 13 जून को समालखा में नहर से बरामद किया गया था। इसके बाद आशु ने दोनों हत्याओं में साथ देने वाले राकेश को भी रास्ते से हटाने की साजिश रची, ताकि उसके गुनाह का कोई चश्मदीद न रहे। दो हत्याओं को अंजाम देने के बाद आशु ने दोस्त राकेश को हरिद्वार घुमाकर लाने की बात कही। फिर उत्तर प्रदेश के जिले मुजफ्फरनगर के गांव तितावी के एक खेत में ले गया, जहां राकेश को शराब पिलाई और गमछे से ही गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि कत्ल के साक्ष्य मिटाने के लिए उसने एक के बाद एक तीन दोस्तों को मार डाला।