{"_id":"67994167d8f9568f4106bdef","slug":"friend-was-beaten-to-death-due-to-argument-panipat-news-c-244-1-pnp1001-131305-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कहासुनी में दोस्त की पीटकर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कहासुनी में दोस्त की पीटकर की थी हत्या
विज्ञापन
पानीपत। काबड़ी रोड स्थित भारत नगर में चार दोस्तों ने एक दोस्त की पीट पीटकर हत्या कर दी। दोस्तों की शराब पीने के दौरान कहासुनी हुई थी। पीड़ित युवक का घायल अवस्था में रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा था।
यहां युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक युवक के भाई की शिकायत पर पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मामले में चार दोस्तों पर केस दर्ज कर लिया है। भारत नगर निवासी सागरपाल ने बताया कि वह पेशे से ई रिक्शा चालक है। वह तीन भाई हैं। उसका छोटा भाई विवेकपाल एक फैक्ट्री में काम करता था। वह 26 जनवरी को ई- रिक्शा लेकर काम के लिए निकला था।
उसने देखा कि विवेकपाल अपने कॉलोनी के ही दोस्त प्रमोद , मोहित , शिवम व जिशान के साथ कॉलोनी में एक खाली प्लॉट में शराब पी रहा है। प्रमोद , मोहित , शिवम व जिशान उसके भाई विवेकपाल को पीट रहे थे। उसने विवेकपाल को छुड़ाया और घर भेज दिया। प्रमोद कह रहा था कि वह सोनीपत से युवती को भगाकर लाया है।
विज्ञापन
विवेकपाल मुखबिरी करता है। उसने प्रमोद व दूसरे युवकों को भी समझाया और वह काम पर चला गया। पीछे से प्रमोद, मोहित, शिवम व जिशान ने उनके घर में घुसकर विवेकपाल पर हमला कर दिया। वह विवेकपाल को लेकर जिला नागरिक अस्पताल में आए, जहां से डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। सोमवार को इलाज के दौरान विवेकपाल ने दम तोड़ दिया।