फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   friend murdered 15 days after drunken brawl

शराब पीकर हुई कहासुनी के 15 दिन बाद की दोस्त की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
friend murdered 15 days after drunken brawl
पानीपत। गांजबड़ गांव में कमरे में एक प्रवासी युवक का शव खून से लथपथ मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की हत्या का आरोप उसी के रूम मेट एवं दोस्त पर लगा है। हत्यारोपी अपना सामान लेकर फरार है। कमरे में शराब की बोतलें भी मिलीं। 15 दिन पहले शराब पीने के दौरान कहासुनी होने पर आरोपी ने दोस्त को हत्या करने की धमकी दी थी। सदर थाने की पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। मृतक के परिजन शव लेने के लिए बिहार के औरंगाबाद से पानीपत रवाना हो चुके हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया है।
विज्ञापन

मृतक के कमरे में ही रहने वाले एक अन्य दोस्त बिहार के औरंगाबाद जिले के बरियांवा गांव निवासी आकाश कुमार प्रजापति ने बताया कि वह बड़ौली गांव स्थित पेप्सी वेयर हाउस में काम करता है। उसके साथ झारखंड के पलामू जिले के पतरेंगा गांव निवासी पिंकू पाठक (21) और इसी जिले के पिथौरा गांव निवासी गोलू पाठक भी रहते थे। पिंकू एक फैक्टरी में काम करता था और गोलू पेप्सी वेयर हाउस में उसके साथ काम करता था। पिंकू दो दिन से ड्यूटी पर नहीं जा रहा था। गोलू पाठक भी शनिवार को ड्यूटी पर नहीं आया। वह शनिवार को दोपहर तीन बजे ड्यूटी पर चला गया था। वहां से रात साढ़े 11 बजे ड्यूटी खत्म कर कमरे पर लौटा तो कमरे की कुंडी बाहर से लगी थी। दरवाजा खोलने पर पिंकू का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। शव के पास शराब की खाली बोतलें पड़ी थीं। बोतलें भी खून से सनी थीं। इस पर वह पड़ोस में पिंकू के गांव के ही रहने वाले ओमप्रकाश और बसंत के पास गया और शव के बारे में बताया। इसकी सूचना मकान मालिक को दी गई। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को भी बताया गया। पुलिस और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने पूछताछ की और एफएसएल ने सबूत जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। सदर थाने की पुलिस ने मामले में हत्यारोपी गोलू पाठक पर केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता दोस्त आकाश ने बताया कि 15 दिन पहले भी इन दोनों का शराब पीते वक्त झगड़ा हुआ था। तब गोलू पाठक ने पिंकू को जान से मारने की धमकी दी थी। उस वक्त दोनों में सुलह करवा दी थी। आकाश ने बताया कि पिंकू के परिजनों को उसकी मौत की सूचना दे दी है। उनके पानीपत आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। कमरे पर आरोपी गोलू पाठक का बैग नहीं है। वह फरार हो गया है। उसे शक है कि गोलू ने ही पिंकू की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को जल्द पकड़ने का प्रयास
दोस्त की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है। आरोपी को पकड़ने के बाद ही स्पष्ट होगा कि हत्या क्यों की गई। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
- रामनिवास, एसएचओ सदर थाना पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed