फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Friend cheated me of Rs 1.20 lakh

Panipat News: दोस्त ने की 1.20 लाख रुपये की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:20 AM IST
विज्ञापन
Friend cheated me of Rs 1.20 lakh
पानीपत। जलमाना गांव के युवक से उसके दोस्त ने ही 1.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने युवक के पास 1.20 लाख रुपये खाते में क्रेडिट होने का फर्जी संदेश उसके मोबाइल पर भेजा। फिर उससे अपने खाते में 1.20 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस को दी थी। अब वहां से ये शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को भेजी गई। साइबर अपराध थाना पुलिस ने मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जलमाना गांव निवासी पवन ने बताया कि वो अप्रैल 2023 में एंजल मॉल में बतौर इलेिक्ट्रशियन काम करता था। यहां उसकी मुलाकात रिसालू गांव के जयदीप से हुई थी। 20 अप्रैल 2023 को जयदीप ने उसे कहा कि उसके बैंक खाते में कुछ दिक्कत आ गई है। कंपनी का पैसा उसके खाते में नहीं आ रहा है। वह उसके खाते में कंपनी का 1.20 लाख रुपये भिजवा रहा है। बाद में उससे ले लेगा। उसने इसकी हामी भर दी। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर 1.20 लाख रुपये क्रेडिट होने का मैसेज आया। जयदीप उससे 10 दिन तक धीरे धीरे अपने खाते में ट्रांजेक्शन करता रहा। उसने 1.20 लाख रुपये जयदीप के खाते में भेज दिए। उसको बाद में पता चला कि उसके खाते में पैसे आए ही नहीं थे, जो संदेश जयदीप ने भेजा था वह फर्जी था। उसके साथ ठगी की गई है। अब साइबर अपराध थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed